Showing posts with label shadi me hasi majak ke songs. Show all posts
Showing posts with label shadi me hasi majak ke songs. Show all posts

Saturday, September 20, 2014

1) ओ छोले वाले रे गलियो मे आके शोर किया रे (O chhole wale re galiyo me aake shor kiya re)



ओ छोले वाले रे गलियो मे आके शोर किया रेओ छोले वाले रे गलियो मे आके शोर किया रे

१) बन्नी के बाबा बड़े कमेरे भर भर थैले लाते है
बन्नी के ताउ बड़े कमेरे भर भर थैले लाते हैं
बन्नी की अम्मा बड़ी चटोरी भर भर दौने खाती है
बन्नी की ताई बड़ी चटोरी भर भर दौने खाती है
चाट पत्ता फेंक दिया रे गलियों मे आके शोर किया रे
अरे नींबू निचोड़ लिया रे गलियों मे आके शोर किया रे
ओ छोले वाले रे गलियों मे आके शोर किया रे


२) बन्नी के पापा बड़े कमेरे भर भर थैले लाते है
बन्नी के चाचा बड़े कमेरे भर भर थैले लाते हैं
बन्नी की मम्मी बड़ी चटोरी भर भर दौने खाती है
बन्नी की चाची बड़ी चटोरी भर भर दौने खाती है
चाट पत्ता फेंक दिया रे गलियों मे आके शोर किया रे
अरे नींबू निचोड़ लिया रे गलियों मे आके शोर किया रे
ओ छोले वाले रे गलियों मे आके शोर किया रे


३) बन्नी के नाना बड़े कमेरे भर भर थैले लाते है
बन्नी के मामा बड़े कमेरे भर भर थैले लाते हैं
बन्नी की नानी बड़ी चटोरी भर भर दौने खाती है
बन्नी की मामी बड़ी चटोरी भर भर दौने खाती है
चाट पत्ता फेंक दिया रे गलियों मे आके शोर किया रे
अरे नींबू निचोड़ लिया रे गलियों मे आके शोर किया रे
ओ छोले वाले रे गलियों मे आके शोर किया रे


४) बन्नी के भैया बड़े कमेरे भर भर थैले लाते है
बन्नी के ताउ जीजा कमेरे भर भर थैले लाते हैं
बन्नी की भाभी बड़ी चटोरी भर भर दौने खाती है
बन्नी की जीजी बड़ी चटोरी भर भर दौने खाती है
चाट पत्ता फेंक दिया रे गलियों मे आके शोर किया रे
अरे नींबू निचोड़ लिया रे गलियों मे आके शोर किया रे
ओ छोले वाले रे गलियों मे आके शोर किया रे

(2) रज़ाईया गद्दा तकिया, इन्हें जाडो में सीया (rajaiya gadda takiya, inhe jaado me siya)


रज़ाईया गद्दा तकिया रज़ाईया गद्दा तकिया
इन्हें जाडो में सीया, इन्हे जाड़ों में सीया
रज़ाईया गद्दा तकिया रज़ाईया गद्दा तकिया


१)इसमें दादी सोए इसमे दादा सोए
इसमें ताई सोए इसमें ताउ सोए
एक ख़टमल न जाने कहाँ घुस गया
कभी दादी को काटे कभी दादा को काटे
कभी ताई को काटे कभी ताउ को काटे
बड़ा परेशान किया इसने सोने न दिया
रज़ाईया गद्दा तकिया रज़ाईया गद्दा तकिया
इन्हें जाडो में सीया, इन्हे जाड़ों में सीया


२)इसमें मम्मी सोए इसमे पापा सोए
इसमें चाची सोए इसमें चाचा सोए
एक ख़टमल न जाने कहाँ घुस गया
कभी मम्मी को काटे कभी पापा को काटे
कभी चाची को काटे कभी चाचा को काटे
बड़ा परेशान किया इसने सोने न दिया
रज़ाईया गद्दा तकिया रज़ाईया गद्दा तकिया
इन्हें जाडो में सीया, इन्हे जाड़ों में सीया

3) सुस्ती जाए फुर्ती आए, सिर का दर्द मिट जाय (susti jaye furti aaye, sir ka dard mit jaye, jagat me chai badi balwaan)

सुस्ती जाए फुर्ती आए, सिर का दर्द मिट जाय
जगत में चाय बड़ी बलवान
हो जगत में चाय बड़ी बलवान

१) बन्ने के बाबा चाय बनावे
बन्ने के ताउ चाय बनावे
एक कप पियो दो कप पियो,पियो सभी महमान
जगत में चाय बड़ी बलवान
हो जगत में चाय बड़ी बलवान

२) बन्ने के पापा चाय बनावे
बन्ने के चाचा चाय बनावे
एक कप पियो दो कप पियो,पियो सभी महमान
जगत में चाय बड़ी बलवान
हो जगत में चाय बड़ी बलवान

३) बन्ने के भैया चाय बनावे
बन्ने के जीजा चाय बनावे
एक कप पियो दो कप पियो,पियो सभी महमान
जगत में चाय बड़ी बलवान
हो जगत में चाय बड़ी बलवान

Monday, August 25, 2014

शादी में हँसी मज़ाक के गीत ( Masti songs in marriage )


(3) सुस्ती जाए फुर्ती आए, सिर का दर्द मिट जाय, जगत में चाय बड़ी बलवान
      susti jaye furti aaye, sir ka daed mit jaye, jagat me chai badi balwan  click here

(2) रज़ाईया गद्दा तकिया, इन्हें जाडो में सीया
      rajayiya gadda takiya inhe jado me siya  click here


(1) ओ छोले वाले रे गलियो मे आके शोर किया रे
      O chhole wale re galiyo me aake shor kiya re  click here