Showing posts with label vairagya. Show all posts
Showing posts with label vairagya. Show all posts

Monday, May 5, 2014

भक्ति के कष्ट का निवारण ( Bhakti ke Kasht ki Nivriti )

श्रीमद् भागवत    तीसरा अध्याय
जब भगवान श्रीकृष्ण इस धराधर को छोड़कर अपने  नित्य धाम को पधारने लगे, तब उद्धवजी ने उनसे पूछा:

उद्धवजी कहते हैं- गोविंद! आप तो अपने भक्तों के कार्य करके परम धाम  पधारना  चाहते हैं| अब तो कलियुग आया ही समझो| इसलिए संसार में फिर अनेकों दुष्ट प्रकट हो जाएँगे| तब उनके भार से पृथ्वी दब कर किसकी शरण में जाएगी? इसलिए आप यहाँ से मत जाइए| आपका वियोग होने पर भक्तजन पृथ्वी पर कैसे रह सकेंगे? 

उद्दव जी के यह वचन सुनकर श्रीकृष्ण सोचने लगे कि मुझे भक्तों के लिए क्या व्यवस्था करनी चाहिए? तब भगवान ने अपनी सारी शक्ति भागवत में रख दी और अंतर्ध्यान हो होकर श्रीमदभगवतसमुद्र में प्रवेश कर गये| इसीलिए इस भगवतपुराण के दर्शन , सेवन, श्रवण, पाठ मात्र से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं| 

जब भक्ति कलियुग में अपने पुत्र ज्ञान और वैराग्य की वृद्धावस्था को लेकर चिंतित थी, तब वह श्री नारादजी से अपने दुख का निवारण पूछती है| उसकी बात सुनकर नारदजी ने सनकादि मुनीश्वर से भक्ति के दुख के निवारण का उपाय पूछा|

सनकादि मुनीश्वर कहते हैं- श्रीमद् भागवत कथा वेद और उपनिषदों के सार से बनी है| अतः श्रीमदभगवतकथा की ध्वनि से कलियुग के सारे दोष नष्ट हो जाएँगे तथा ज्ञान और वैराग्य तरुण हो जाएँगे| 

नारद जी कहते हैं- मैं भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की स्थापना करने के लिए भागवत शास्त्र की कथा द्वारा उज्ज्वल ज्ञान यग्य करूँगा| यह यग्य मुझे कहाँ करना चाहिए, कृपा करके वह स्थान बताइए| 

सनकादि बोले- नारादजी हरिद्वार के पास आनंद नाम का घाट है| वह घाट बड़ा ही सुरम्य है| वहाँ आप ज्ञान यग्य आरंभ कर दीजिए|

इस प्रकार से सभी जगह इस कथा का हल्ला हो गया| जो जो श्री भागवत कथा के रसिक विष्णु भक्त थे, वह श्रीमद् भगवताम्रित का पान करने के लिए दौड़े दौड़े आने लगे| भृिगु, वसीष्ट, परशुराम आदि मुनिगन अपने पुत्रों तथा शिष्यों समेत प्रेम से आए| गंगा आदि नदियाँ, सरोवर, गंधर्व, दानव आदि भी कथा सुनने आए| 

तब कथा सुनने के लिए दीक्षित होकर श्री कृष्ण परायण सनकादि नारदजी के दिए आसान पर विराजमान हुए| एक ओर ऋषिगन, एक ओर देवता, एक ओर वेद, एक ओर उपनिषद्, एक ओर तीर्थ और एक ओर स्त्रियाँ बैठीं| 

सनकादि ने कहा-श्री भागवत कथा में 18000 श्लोक, 12 स्कंध हैं| यह कथा शुकदेव और राजा परीक्षित का संवाद है| नित्य भागवत  का पाठ करना, भगवान का चिंतन करना, तुलसी को सींचना, गौ की सेवा करना| इन चारों में कोई अंतर नही है| इसे सुनने का कोई नियम नहीं है| इसे तो सर्वदा सुनना ही अच्छा है| किंतु, कलियुग में एसा होना कठिन है| अतः इसके लिए शुकदेवजी ने साप्ताह श्रवण की विधि बताई है| मन के संयम, रोगों की बहुलता और आयु की अल्पता के कारण कलियुग में साप्ताह श्रावण का विधान किया गया है| 

जिस समय सनकादि मुनीश्वर साप्ताह श्रावण की महिमा का बखान कर रहे थे, उसी समय सभा में एक आश्चर्य हुआ| वहाँ तरुणावस्था को प्राप्त हुए अपने दोनों पुत्रों (ज्ञान और वैराग्य) को साथ लिए भक्ति बार बार "श्री कृष्ण !! गोविंद !! हरे !! मुरारे !! हे नाथ !! नारायण !! वासुदेव !! " आदि नामों का उच्चारण करती आकस्मात प्रकट हो गयी| सभी आश्चर्यचकित होकर एक दूसरे से पूछने लगे की यह यहाँ कैसे आई| 

तब सनकादि ने बताया- यह भक्ति देवी अभी अभी कथा के अर्थ से निकली हैं| 

भक्ति ने कहा- मैं कलियुग में नष्टप्राय हो गयी थी| आपने कथाम्रित से सींच कर मुझे फिर से पुष्ट कर दिया| अब आप यह बताइए कि मैं कहाँ रहूँ?

सनकादि ने कहा- तुम भक्तों को भगवान का स्वरूप प्रदान करने वाली हो| अतः तुम धेर्य धारण करके विष्णु भक्तों के हृदय में ही निवास करो| ये कलियुग के दोष भले ही सारे संसार पर अपना प्रभाव डालें, परंतु वहाँ तुम पर इनकी दृष्टि नहीं पड़ेगी| 

इस प्रकार आग्या पाते ही भक्ति भगवद्भक्तों के हृदय में जा विराजी| जिनके हृदय में श्री हरी की भक्ति निवास करती है, वे अत्यंत निर्धन होने पर भी परम धन्य हैं| क्यूंकी इस भक्ति की डोरी से बँध कर स्वयं श्री हरी उनके हृदय में जा बसते हैं|  


Note: Directly taken from Srimad Bhagwat

Friday, May 2, 2014

भक्ति का दुख दूर करने के लिए नारद जी का उद्योग ( Bhakti ka dukh dur karne ke liye narad ka udyog )

श्रीमद् भागवत      दूसरा अध्याय
एक बार जब भक्ति ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा कि मैं " क्या करू? " तब भगवान ने उसे आग्या दी कि " मेरे भक्तों का पोषण करो| " भक्ति ने भगवान की वह आग्या स्वीकार कर ली| तब श्री कृष्ण ने प्रसन्न हुए और उसकी सेवा के लिए मुक्ति को दासी रूप में दे दिया तथा ज्ञान और वेराग्य को पुत्रों के रूप में|  तब भक्ति, मुक्ति, ज्ञान और वेराग्य के साथ पृथ्वीतल पर आई और सतयुग से द्वापर युग तक बड़े आनंद से रही| कलियुग में उसकी दासी मुक्ति पाखंड रूप रोग से पीड़ित होकर क्षीण होने लगी थी, इसलिए वह भक्ति की आग्या से तुरंत ही वैकुंठ लोक को चली गयी| कलियुग में वह भक्ति के स्मरण से ही आती है और फिर चली जाती है| किंतु ज्ञान और वैराग्य को पुत्र मान कर भक्ति ने अपने पास ही रख छोड़ा| कलियुग में उनकी उपेक्षा होने से वे उत्साह हीन और वृद्ध हो गये हैं| उनको उदासीन देख कर भक्ति बहुत दुखी होती है और श्री नारद जी से अपने दुख का निवारण पूछती है| 

तब नारद जी कहते हैं- तुम चिंता न करो देवी! इस युग में जो जीव तुमसे युक्त होंगे वे पापी होने पर भी भगवान श्री कृष्ण के परम धाम को प्राप्त होंगे| कलियुग मैं केवल भक्ति, केवल भक्ति ही सार है|  (पूर्व काल में अपने भक्त का तिरस्कार करने वाले दुरवासा मुनि को बड़ा कष्ट भोगना पड़ा था| ) इस युग में योग, ज्ञान, वैराग्य आदि की कोई आवश्यकता नही है| एक मात्रा भक्ति ही मुक्ति देने वाली है| 

भक्ति कहती है- नारद जी आप धन्य हैं| मैं सदा आपके हृदय मैं रहूंगी| किंतु शीघ्र आप मेरे पुत्रों को सचेत कर दीजिए| 

भक्ति के ये वचन सुनकर नारद जी चिंतित होते हैं और भगवान श्री कृष्ण को स्मरण कर पूछते हैं की "अब मैं क्या करू? " उसी समय आकाशवाणी होती है- " हे मुने! खेद मत करो| इसके लिए सत्कर्म करो| वह कर्म तुम्हें संत शिरोमणि महानुभव बताएँगे| उस सत्कर्म का अनुष्ठान करते ही ज्ञान और वैराग्य की नींद एवम् वृद्धावस्था चली जाएगी तथा भक्ति का चारों ओर प्रसार होगा| "

 तब ज्ञान और वैराग्य को वहीं छोड़ के नारद मुनि वहाँ से चल पड़े और प्रत्येक तीर्थ में जाकर मार्ग में मिलने वाले मुनीश्वरों से साधन पूछने लगे| घूमते घूमते नारद जी बदरिवन पहुँचे| वहाँ उन्हें सनकादि मुनीश्वर दिखाई दिए|  नारद जी ने सनकादि मुनीश्वर से वह साधन पूछा जिससे ज्ञान और वैराग्य पुनः तरुण हो जाएँ|

नारद जी कहते हैं- हे मुनि! आप देखने में पाँच वर्ष के बालक से जान पड़ते हैं परंतु आप हैं पूर्वजों के भी पूर्वज| पूर्व काल में आपके प्रभाव से ही भगवान विष्णु के द्वारपाल जय और विजय पृथ्वी पर गिर गये थे| बताइए वह कॉनसा साधन है जो आकाशवाणी में  बताया गया था और मुझे किस प्रकार उसका अनिष्ठान करना चाहिए? 

सनकादि मुनि ने कहा- वह श्रीमद् भागवत का पारायण है| उसके शब्द सुनने से ही ज्ञान और वैराग्य को बल मिलेगा| इससे ज्ञान और वैराग्य का दुख मिट जाएगा और भक्ति को आनंद मिलेगा| 

नारद जी कहते है- मैने वेद वेदांत की प्रतिध्वनि करके उनको जगाया किंतु वे दोनो नहीं जागे| फिर श्रीमद् भागवत सुनने से केसे जागेंगे क्यूंकी उस कथा के प्रत्येक पद मैं भी तो वेदों का ही सारांश है| 

सनकादि मुनि कहते हैं- जेसे दूध में घी रहता है परंतु उस समय उसका स्वाद नहीं मिलता, जब वह अलग हो जाता है तो स्वाद देने लगता है| उसी तरह ये भागवत कथा है| इसमें वेदों का नहीं बल्कि उनके सार का वर्णन है| अतः यह कथा अत्यंत सुख देने वाली है| 


Note: Directly taken from Srimad Bhagwat 

Thursday, May 1, 2014

देवर्षि नारद की भक्ति से भेंट ( Devarshi Narad ki Bhakti Se Bhet )

श्रीमद् भागवत         प्रथम अध्याय

एक बार नारद जी पृथ्वी को सर्वोत्तम लोक मानकर यहाँ विचरण करने आए | यहाँ पुष्कर, प्रयाग, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र, आदि कई तीर्थों में इधर उधर विचरते रहे, किंतु कहीं भी उनको मन को संतोष देने वाली शांति नहीं मिली | इस समय अधर्म के सहायक कलियुग ने सारी पृथ्वी को पीड़ित कर रखा है | इस समय यहाँ न कोई ज्ञानी है न कोई सत्कर्म करने वाला है | 

इस तरह कलियुग के दोष देखते हुए वह यमुना जी के तट पर पहुँचे, जहाँ श्री कृष्ण  जी की लीलाएँ हो चुकी है | वहाँ उन्होने देखा की एक युवती खिन्न मन से बैठी थी | उसके पास दो वृद्ध पुरुष अचेत अवस्था में पड़े  ज़ोर ज़ोर से सांस ले रहे थे | वह स्त्री कभी उन्हे चेत करने का प्रयास करती और कभी उनके आगे रोने लगती | उस स्त्री के चारो और सेंकड़ो स्त्रिया पंखा झल रहीं थी | 
दूर  से यह सब देख कर नारद जी उनके पास चले गये | उनको देख कर वह स्त्री खड़ी हो गयी और व्याकुल हो कहने लगी-  

युवती ने कहा - अजी महाराज ! क्षण भर ठहर जाइए, मेरी  चिंता को  नष्ट कीजिए | आप के वचनो से मेरे दुख की भी कुछ शांति हो जाएगी | 

नारद जी ने कहा - देवी, तुम कॉन हो? ये दोनो पुरुष तुम्हारे कॉन होते हैं ? तुम हमे. विस्तार से अपने दुख का कारण बताओ | 

युवती ने कहा- मेरा नाम भक्ति है , ये ज्ञान और वेराग्य नामक मेरे पुत्र हैं| समय के फेर से ही ये एसे जर्जर हो गये हैं| ये देवियाँ गंगा आदि नदियाँ है| ये सब मेरी सेवा के लिए आईं हैं| मेरी कथा सुनकर आप मुझे शांति प्रदान करें| समय के साथ कलियुग के प्रभाव से पाखंडियों ने मुझे अंग भंग कर दिया| चीरकाल तक यह अवस्था रहने के कारण पुत्रों के साथ मैं निर्बल हो गयी| अब जब से वृंदावन आईं हू तब से में सुंदर युवती हो गयी हूँ परंतु मेरे दोनो पुत्रा थके मान्दे दुखी हो रहे हैं| अब मैं यह स्थान छोड़कर अन्यत्र जाना चाहती हूँ| ये दोनो बूढ़े हो गये है, इसी दुख से मैं दुखी हू| 

मैं तरुणी और मेरे पुत्र बूढ़े ! एसा क्यू? हम तीनों साथ रहने वाले हैं| फिर ये विपरीतता क्यू? होना तो ये चाहिए कि माता बूढ़ी हो और पुत्र तरुण| इसी से मैं अपनी अवस्था पर शोक करती हूँ| आप इसका कारण बताइए| 

नारद जी ने कहा- यह कलियुग है| इसी से सदाचार, ताप आदि लुप्त हो गये हैं| इस समय जिस पुरुष का धेर्य बना रहे वही ज्ञानी है| वृंदावन के संजोग से तुम तरुणी हो गयीं क्यूंकी ये भक्ति रस से भरा है परंतु   तुम्हारे पुत्र ज्ञान और वेराग्य का यहाँ कोई ग्राहक नही है| अतः ये सोते जान पड़ते हैं| 

भक्ति ने कहा- राजा परीक्षित ने इस पापी कलियुग को क्यू शरण दी? करुणामेय श्री हरी से यह सब केसे देखा जाता है? मेरा  संशय दूर करे|

नारद जी ने कहा- जिस दिन भगवान श्री कृष्ण भूलोक त्याग कर अपने परम धाम को पधारे, उसी दिन से यहाँ साधनों मैं बाँधा डालने वाला कलियुग आ गया| कलियुग दीन के समान राजा की शरण मैं आया| राजा ने सोचा को जो फल तपस्या और योग से नही मिलता, कलियुग मैं वो मात्र हरी नाम कीर्तन से मिल जाएगा| यही सोच कर राजा ने उसे शरण दी| कलियुग के कारण जगह जगह वस्तु सार नॅस्ट हो रहा है| परंतु यह तो इस युग का स्वाभाव ही है, इसमे किसी का कोई दोष नही है| इसी कारण भगवान समीप होते हुए भी यह सब सह रहे है| 


Note: Directly taken from Srimad Bhagwat