Monday, September 22, 2014

(1) रंगीले रामलला की बधाई हो बधाई हो (Rangile ram lala ki badhayi ho badhayi ho)


posted by: SUMAN AGARWAL

रंगीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

1) सुहानी चैत की नवमी, सुखद मधुमास है आया
छबीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

2) गज़ब की सांवरी सूरत, लजाती कोटि कामों को
रसीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

3) मुदित है आज कौशल्या,अवध सुख सिंधु में
सुशीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

4) सुमन सुर बृन्द है बरसे,नृपति दशरथ ह्रदय हरषे
लुभीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

5) लुटावें मोतियाँ राजा,कनक मणि धेनु सब रानी 
रंगीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

6) मुदित मन नाचते मुनिवर, बधाई गा रहे गिरधर
लाडले रामलला की बधाई हो बधाई हो

(2) प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया (prakte hai Charo bhayiya avadh me)


posted by: SUMAN AGARWAL

प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया
बाजे बधाईयां बाजे शहनाईंयां
प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया

1) गलिन गलिन में धूम मची है-2
बाज रही शहनाईयां अवध में बाजे बधाईयां
प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया

2) जगमत जगमत दिवला जलत है-2
झिलमिल होत अटरिया अवध में बाजे बधाईयां
प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया

3) मईया लुटावे हीरे मोती-2
राजा लुटावे रुपइया अवध में बाजे बधाईयां
प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया

4) झांझ मृदंग ताल ढप बाजे-2
नाचे ता ता थइया अवध में बाजे बधाईयां
प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया

(3) लडडुआ बंटे देखो आज, बधाई गाओ रे (Ram janam bhayo aaj badhayi gao re)


लडडुआ बंटे देखो आज, बधाई गाओ रे
खुशियां मनाओ घर घर दीपक जलाओ
राम जन्म भयो आज, बधाई गाओ रे

१) पहली बधाई दशरथ जी सुन लो
आज बलइयां राम जी की तुम लो
दोनो हाथों से अपने मोहरे लुटाओ

२) दूसरी बधाई कौशल्या तुम मांगो 
आज राम जी की नज़र उतारो 
राई नॉन मिर्ची ओ मईया मँगाओ

३) तीसरी बधाई अयोद्या वालो को
राम जी की नगरी में रहने वालो को
सारे ही राम भक्त राम धुन गाओ

(4) मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी (Mohe de de badhayi main to nachungi)


मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी
नाचूंगी मैं तो नाचूंगी
मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी

१) राजी से दे दे नाराजी से दे दे
बनारस की साड़ी मैं तो मांगूंगी
मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी

२) राम जनम की मैया लखन जनम की
भर भर थाल मैं तो मांगूंगी
मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी

३) चांदी की दे दे या सोने की दे दे
नाक की नथइया मैं तो मांगूंगी
मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी

४) हार श्रृंगार मैया हाथ के कंगना
पाँव में पैजनिया मैं तो मांगूंगी
मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी

(5) आज की बधाई राजा दशरथ जी के (Aaj ki badhayi raja dashrath JI ke)




posted by: SUMAN AGARWAL

आज की बधाई राजा दशरथ जी के

१) गंगा फूले यमुना फूले अति सुख पाइके
सरयू मैया ऐसे फूले राम के नहाय से
आज की बधाई राजा दशरथ जी के


२) चंपा चमेली जूही ऐसे फूले अति सुख पाइके

महलों में कौशल्या फूले अति सुख पाइके
आज की बधाई राजा दशरथ जी के


३) सूरज फूले चंदा फूले अति हर्षाय के

मोती जैसे चावल फूले राम के शीश पे लगाय के
आज की बधाई राजा दशरथ जी के


४) ऋषि मुनि महर्षि फूले अति हर्षाय के

वशिष्ट मुनि ऐसे फूले नाम रखवाय के
आज की बधाई राजा दशरथ जी के


५) ब्रम्हा फूले विष्णु फूले आनंद मनाय के

तुलसी दास ऐसे फूले राम गुण गाय के
आज की बधाई राजा दशरथ जी के 

(6) राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे (dashrath darbar angna me maliniya nache)



posted by: SUMAN AGARWAL

राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

१) अमुआ की डाली कटवाओ-२ 
बांधो बांधो बंदरवाल अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

२) सोने के कलश धराओ-२
मोती चौक पुराओ अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

३) पीलो तो ओढ़े कौशल्या-२
गोदी ले ले चूमे श्री राम अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

४) कैकयी सुमित्रा छवि देखे-२
मुख चूमे श्री राम अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

५) राजा दशरथ खुश होवें-२
बांटे बांटे मुहर हजार अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

६) अरे नाचे अयोध्या नर नारी-२
और झुलावे चारों भाई अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे 

(7) सब देव चले महादेव चले ले ले फूलन के हार (sab dev chale mahadev chale )


posted by: SUMAN AGARWAL

सब देव चले महादेव चले
ले ले फूलन के हार रे आओ रामा की नागरिया

१) शिव शंकर ने आगे बढ़कर अपना डमरू बजाया
गन्धर्वों ने ताल मिला कर प्रभु की स्तुति गाया 
सब हरष रहे मेघ बरस रहे
अमृत की सरस फुहार रे आओ रामा की नागरिया

२) नौमि तिथि मधुमास पुनीता,शुक्ल पक्ष अभिजीत हरी प्रीता
मध्य दिवस अति शीत न धामा,सकल काल लोक विश्राम
ब्रम्हा वेद पढ़ें सुर यान चढ़ें 
फूलन की करें बौछार रे आओ रामा की नागरिया

३) जो लगन गृह वार तिथि अनुकूल वो सब आई
मनिआरे पर्वत सब महि सोलह श्रृंगार कर छायी
कल्याण मूल मिले दोउ कुल 
सरयू बढ़ गयी अपार रे आओ रामा की नागरिया

(8) चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया (chalo ri sakhi dekh aaye pyare raghuraiya)



posted by: SUMAN AGARWAL

चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया 
प्यारे रघुरईया हाँ बाजत बधाईयां
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया 

१) राम लखन और भरत शत्रुघ्न सुन्दर चारों भैया
कौशल्या कैकयी सुमित्रा पुनि पुनि लेत बलइयां 
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया 

२) अति पुनीत मधु मॉस लगन ग्रह वार योग समदायिया 
मध्य दिवस में प्रकट भये हैं सभी के सुख दईया 
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया 

३) सुन दशरथ नृप खोल खजाने मंगल द्रव्य भरैया 
लाल न्योछावर वसन लुटावै भूषण वसन जड़ैया 
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया 

४) घर घर बंदरवार पताका वरन न जाये निकैया 
पुर नर नारी मगन होए गावत बाजत आनंद बजैया
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया 


(9) चंदा मांगे राम लला (Chanda Mange ram lala)


posted by: SUMAN AGARWAL

चंदा मांगे राम लला 
चंदा मांगे राम लला

१) ठुमक ठुमक मैया ढिग जावे
छीन छीन रीझे और रिझावे 
कर कर के अकुलाय 
चंदा मांगे राम लला

२) कौशल्या के वारे न्यारे 
खींचे साडी कबहु किनारी
कबहु ताने अचरा 
चंदा मांगे राम लला

३) को जाने क्या खेल रचावे
दूर आकासे पास बुलावे 
हौले हाथ हिला 
चंदा मांगे राम लला

४) कहो कहाँ से रसरंग वासी
देखो लीला देव अकासी 
कहके भला भला

(10) राम जन्म भयो आज बजे रे ढप झांझनियाँ (Ram janam bhayo aaj baje re dhap jhanjhaniya)


posted by: SUMAN AGARWAL

राम जन्म भयो आज बजे रे ढप झांझनियाँ
राम जन्म भयो आज बजे रे ढप झांझनियाँ

१) कैकयि द्वार नौमी तिथि आई-३
ऋतु बसंत बहार बजे रे ढप झांझनियाँ

२) राजा दशरथ घर नौमी तिथि आई-३
कौशल्या बसंत बहार बजे रे ढप झांझनियाँ

३) तीन .महारानियन के घर भए चार चंदा-३
छाया त्रिलोक उजियार बजे रे ढप झांझनियाँ

४) राम लखन और भरत शत्रुघ्न-३
चिर जियो चारों लाल बजे रे ढप झांझनियाँ

५) माता कौशल्या पालना झुलावे-३
दशरथ जी वारी वारी जाएँ बजे रे ढप झांझनियाँ