Wednesday, November 5, 2014

White Sauce Macaroni Raita

Yesterday i came to know one more recipe that is White Sauce macaroni Raita. I gave a trial, and got success. Thought of sharing...

Ingredients:

  • Maida (( Refined Flour) - two table spoon
  • Ghee/Butter - 1 tea spoon
  • Milk - half glass
  • Kali Mirch (Black Pepper) - 1/4 tea spoon
  • Namak (Salt) - according to taste
  • Vegetables such as: Shimla Mirch(Capsicum), Gajar(Carrot), Patta Gobhi(Cabbage), Pyaj(Onion)
  • Macaroni - one small bowlDahi (Curd) - half letreCheeni (Sugar) - according to taste



Method:
1) Hang the curd for 4 hours.
2) Boil macaroni, keep aside.
3) Prepare White Sauce  as below:
  • a) First fine chop all vegetables ( Carrot, Cabbage, Capsicum, Onion ), wash and keep aside.
  • b) Take little amount of ghee in a pan. Add  all chopped  vegetables. Fry till it becomes brown. Keep aside.
  • c) Take a pan. Dry fry the Maida (Purpose flour) till it becomes brown. In between add ghee or butter. Add Milk. keep mixing. It will become  thick. Add all fried vegetables. Add salt, black pepper, vinegar.
  • d) Cook for 3 min.
  • e) Make it cool.
4) Now add boiled Macaroni and Vegetables
5) Add curd
6) Decorate with Coriander leaves.
7) Ready to serve.   


  

Wednesday, October 1, 2014

अम्बे माँ की आरती (ambe maa ki aarti)

हे भवनमति शरणात तुमको बार बार प्रणाम है
आनंद मंगल कीजिए, दुर्गेश तुम्हारा नाम है
घड़ा पाप का भर गया, फैला अत्याचार
आसमान ही सत्य है, धरती करे पुकार

अंबे तुम हो जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली
तेरे ही गुण गाँवे भारती
ओ मईया !! हम सब उतारे तेरी आरती

१) तेरे जगत के भक्त जनों पर भीड़ पड़ी है भारी
मईया भीड़ पड़ी है भारी
दानव दल पर टूट पडो माँ करके सिंह सवारी
सौ सौ सिहों से तुम बलिशारि, अष्ट भुजाओं वाली
दुष्टों को तुम ललकारती।
ओ मईया !! हम सब उतारे तेरी आरती

२) माँ-बेटे का है इस जग मे बडा ही निर्मल नाता
मईया बडा ही निर्मल नाता
पूत-कपूत सुने बहुतेरे माता सुनी न कुमाता
सब पर करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली,
दुखियों के दुखडे निवारती
ओ मईया हम सब उतारे तेरी आरती

३) नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना
मईया न चांदी न सोना
हम तो मांगें माँ तेरे हृदय में एक छोटा सा कोना
सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली
सतियों के सत को सँवारती
ओ मईया हम सब उतारे तेरी आरती

४) अकबर बादशाह ने मईया सोने का छत्र चढ़ाया
मईया सोने का छत्र चढ़ाया
हाथ जोड़ कर करे विनती, चरणो में शीश नवाया
सबकी विपदा मिटाने वाली, लाज बचाने वाली
दुखियों के दुख को निवारती
ओ मईया हम सब उतारे तेरी आरती

५) घनन घनन घन होये गगन में उँची ध्वजा सवन में
मईया उँची ध्वजा सवन में
चौमुख दिया जले आँगन में होये बढ़ौटी धन में
मन में ध्यावे जो नर और नारी, करके तेरी अग्यारी
नईया भंवर से उतारती
ओ मईया हम सब उतारे तेरी आरती

६) रतन जतन सिंहासन वाली है गड़ राज दुलारी
मईया है गड़ राज दुलारी
माथे मुकुट कान विच कुंडल शोभा अद्भुत न्यारी
त्यारी महिमा है अपरंपारी, बढ़ने न जाए दुलारी
भारी से भारी संकट तुम टालती
ओ मईया हम सब उतारे तेरी आरती

७) चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली
मईया ले पूजा की थाली
वरद हस्त माँ सर पर रख दो संकट हरने वाली
माँ भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली
बिगड़े कारज तू ही सारती
ओ मईया हम सब उतारे तेरी आरती

8) अष्ट सिद्ध नव निधि की दाता है जगदम्बे माता
मईया है जगदम्बे माता
पान फूल सब लेकर आता श्रद्धा सहित चढ़ता
गाता लो माता भेंट हमारी, खुश हो जाओ महतारी
शरण तुम्हारी आए है

बैल चढ़े शंकर मिले, गरूण चढ़े भगवान
सिंह सवारी मेरी दुर्गे आई, माँ पूरण करियो काम

मईया के दरबार में घंटन की घनघोर
यात्री थाडे द्वार पे, माँ दर्शन दिजो मोय
मईया इतना दीजिए जामे कुटुम्ब समाय
मैं भी भूखा ना रहूं, साधु भूखा न जाए
तुम दाता हम मँगता, तुमरा दिया खाय
तुलसी दाता छोड़ के, माँ माँगन किसको जाए

जापर कृपा मात की होये
तापर कृपा करे सब कोई

Tuesday, September 30, 2014

(14) कभी दुर्गा बन के कभी काली बन के (kabhi durga ban ke kabhi kali ban ke chali aana)

कभी दुर्गा बन के कभी काली बन के
चली आना मईया जी चली आना

१) तुम सीता रूप में आना
रामा को साथ ले आना
हनुमत साथ ले के, धनुष हाथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
कभी दुर्गा....

२) तुम राधा रूप में आना
कृष्णा को साथ ले आना
दाउ साथ ले के, बंसी हाथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
कभी दुर्गा....

३) तुम गौरा रूप में आना
भोला को साथ ले आना
नंदी साथ ले के, डमरू हाथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
कभी दुर्गा....

४) तुम लक्ष्मी रूप में आना
विष्णु को साथ ले आना
गरुण साथ ले के, चक्र हाथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
कभी दुर्गा....



(13) ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के (ye gotedar chunri nikli maa odh ke)

ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के
मेरे घर आई मईया मंदिर को छोड़ के

१) ब्रम्‍हा भी आए विष्णु भी आए-२
लक्ष्मी भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के
ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के

२) राम भी आए लक्ष्मण भी आए-२
सीता भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के
ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के

३) कृष्णा भी आए दाउ भी आए-२
राधा भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के
ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के

४) शंकर भी आए गणपति भी आए-२
गौरा भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के
ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के

५) दुर्गे भी आए मईया कैला भी आई-२
नौ बहनें आई संग चुनरी को ओढ़ के
ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के



(12) तुम्ही मेरी मैया, तुम्ही दुर्गे रानी (tumhi meri maiya tumhi durge rani)

तुम्ही मेरी मैया, तुम्ही दुर्गे रानी
तुम्ही प्रेरणा हो, तुम्ही प्रेरणा हो
कुछ तो बता दो मेरी माँ भवानी
छिपी तुम कहाँ हो, छिपी तुम कहाँ हो
तुम्ही मेरी मैया....

१) तुम्ही मेरी नयनों की ज्योति हो मैया
तुम्ही मेरी नईया, तुम्ही हो खिवाइया
मैं काठ का एक नन्हा सा पुतला
तुम्ही प्राण मेरे तुम्ही चेतना हो
तुम्ही मेरी मैया....

२) तुम्ही जिंदगी माँ तुन्ही दिल की धड़कन
तुम्ही साज़ मईया, तुम्ही स्वर की सरगम
तुम्ही तो बसी हो भजनों में मेरे
संगीत तुम हो तुम्ही वेदना हो
तुम्ही मेरी मैया....

३) खिले फूल मन के जो तुम मुस्कुरा दो
आ जाए निंदिया, जो लॉरी सुना दो
एक बार आकर, ज़रा मुझसे कह दो
बेटे हो मेरे तुम्ही आत्मा हो
तुम्ही मेरी मैया....


Monday, September 29, 2014

(11) मैया तेरे चरणों की, रज धूल जो मिल जाए ( maiya tere charno ki, raj dhool jo mil jaye)

मैया तेरे चरणों की, रज धूल जो मिल जाए
सच कहती हूँ मेरी, तकदीर बदल जाए
मैया तेरे चरणों की....

१) सुनते है तेरी रहमत, दिन रात बरसती है-२
एक बूँद जो मिल जाए, मन की कली खिल जाए
मैया तेरे चरणों की....

२) ये मन बड़ा चंचल है, कैसे तेरा भजन करूँ
जितना इसे समझाउँ, उतना ही मचलता है
मैया तेरे चरणों की....

३) नज़रों से गिराना ना, चाहे जितनी सज़ा देना
नज़रों से जो गिर जाए, मुश्किल ही सम्भल पाए
मैया तेरे चरणों की....

४) मैया इस जीवन में, बस एक तमन्ना है
तुम सामने हो मेरे, मेरा दम ही निकल जाए
मैया तेरे चरणों की....


(10) मेरी छोटी सी गौरा, बनेगी दुल्हनिया (meri chhoti si goura, banegi dulhaniya)

मेरी छोटी सी गौरा, बनेगी दुल्हनिया
ब्याहने आएँगे भोले बाबा, ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा
ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा

१) सोलह श्रांगार मेरी गौरा करेगी
हल्दी लगेगी और मेहंदी लगेगी
गौरा के होठों पे झूमे नथनिया
और झूमेंगे भोले बाबा, ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा
ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा

२) भोले के घर जब जाएँगी गौरा
होंठ हसेंगे पर रोएंगे नैना
फूलों की डोली मे गौरा को बिठा के
ले जाएँगे भोले बाबा, ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा
ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा

३) अंगना मे मेरी गौरा पैर न धरेगी
फूलों की सेज पे गौरा राज करेगी
फूलों की सेजों पे गौरा को बिठा के
वो झूमेंगे भोले बाबा, ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा
ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा


meri chhoti si goura, banegi dulhaniya
byahne aayenge dulhe raja, bramha vishnu bajayenge baja
bramha vishnu bajayenge baja

1) solah shringar meri goura karegi

haldi lagegi aur mehandi lagegi
goura ke hotho pe jhume nathaniya
aur jhumenge bhole baba, bramha vishnu bajayenge baja
bramha vishnu bajayenge baja

2) bhole ke ghar jab jayegi goura

hoth hasenge par royenge naina
foolo ki doli me goura ko bhaitha ke 
le jayenge bhole baba, bramha vishnu bajayenge baja
bramha vishnu bajayenge baja

3) angna me meri goura pair na dhregi

foolo ki sej pe goura raaj karegi
foolo ki sej pe goura ko baitha ke
vo jhoomenge bhole baba, bramha vishnu bajayenge baja
bramha vishnu bajayenge baja


Thursday, September 25, 2014

(9) अमीर चले आए, ग़रीब चले आए (amir chale aaye, garib chale aaye)

अमीर चले आए, ग़रीब चले आए
मैया तेरे दर पे फकीर चले आए

१) दुनिया भर की हूँ मैं दुखियारी
मैया आई हूँ शरण तुम्हारी
मेरी विनती सुनो शेरों वाली, लाटो वाली
अमीर चले आए...

२) लाखों की बिगड़ी तुमने पल भर में बनाई
फिर मेरी बारी कहाँ देर लगाई
मेरे संकट हरो मेरे संकट हरो मेरे
शेरों वाली, लाटो वाली
अमीर चले आए...

३) मेरी बीच भंवर मे है नैया
जिसका दिखे न कोई खिवयिया
मुझको पार करो शेरो वाली लाटो वाली
अमीर चले आए...

४) तेरे चरणों की दासी बनूँगी
तेरे मंदिर को झाड़ा करूँगी
मुझे दर्शन दो मुझे दर्शन दो
शेरो वाली लाटो वाली
अमीर चले आए...

५) तेरे दर पे खड़े नर नारी
पट खोल दर्शन देदो शेरो वाली
मेरी झोली भरो, शेरो वाली लाटो वाली
अमीर चले आए...

(8) मैया तेरी ज्योति से मेरे घर में उजाला है (maiya teri jyoti se mere ghar me ujala hai)

मैया तेरी ज्योति से मेरे घर में उजाला है
दुनिया वाले क्या जाने, मेरा रिश्ता पुराना है

१) बागों में ढूँढा है, तुम्हें कलियों में पाया है
लाल लाल फूलों में मेरी माँ का बसेरा है
मैया तेरी ज्योति से...

२) ताजों में ढूँढा है, तुम्हें साड़ी में पाया है
लाल लाल साड़ी में मेरी माँ का बसेरा है
मैया तेरी ज्योति से...

३) कुओं में ढूँढा है, तुम्हे गगरी में पाया है
कोरे कोरे कलशो में मेरी माँ का बसेरा है
मैया तेरी ज्योति से...

४) महलों में ढूँढा है तुम्हे भवनों में पाया है
भक्तों के हृदय में मेरी माँ का बसेरा है
मैया तेरी ज्योति से...

(7) ओ शेरों वाली अंबे, आँचल में तू छिपा ले (O sheron vali ambe, aanchal me tu chhipa le)


ओ शेरों वाली अंबे, आँचल में तू छिपा ले
आँखो के बहते आँसू, अब बन गये हैं नाले
ओ शेरों वाली अंबे...

१) ये जीवन जो तूने दिन्हा, एहसान मुझ पे किन्हा
ये जिंदगी दुखों की, किसके करूँ हवाले
ओ शेरों वाली अंबे

२) तेरे दर के हम भिखारी, सुनले ओ चक्रधारी
मेरी डूबती है नैया, आकर इसे बचाले
ओ शेरों वाली अंबे

३) रो रो मेरी मैया, तुझसे बिछड़ न जाउँ
इस से अच्छा है, मेरी जिंदगी उठा ले
ओ शेरों वाली अंबे