Tuesday, September 30, 2014

(14) कभी दुर्गा बन के कभी काली बन के (kabhi durga ban ke kabhi kali ban ke chali aana)

कभी दुर्गा बन के कभी काली बन के
चली आना मईया जी चली आना

१) तुम सीता रूप में आना
रामा को साथ ले आना
हनुमत साथ ले के, धनुष हाथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
कभी दुर्गा....

२) तुम राधा रूप में आना
कृष्णा को साथ ले आना
दाउ साथ ले के, बंसी हाथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
कभी दुर्गा....

३) तुम गौरा रूप में आना
भोला को साथ ले आना
नंदी साथ ले के, डमरू हाथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
कभी दुर्गा....

४) तुम लक्ष्मी रूप में आना
विष्णु को साथ ले आना
गरुण साथ ले के, चक्र हाथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
कभी दुर्गा....



(13) ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के (ye gotedar chunri nikli maa odh ke)

ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के
मेरे घर आई मईया मंदिर को छोड़ के

१) ब्रम्‍हा भी आए विष्णु भी आए-२
लक्ष्मी भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के
ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के

२) राम भी आए लक्ष्मण भी आए-२
सीता भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के
ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के

३) कृष्णा भी आए दाउ भी आए-२
राधा भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के
ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के

४) शंकर भी आए गणपति भी आए-२
गौरा भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के
ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के

५) दुर्गे भी आए मईया कैला भी आई-२
नौ बहनें आई संग चुनरी को ओढ़ के
ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के



(12) तुम्ही मेरी मैया, तुम्ही दुर्गे रानी (tumhi meri maiya tumhi durge rani)

तुम्ही मेरी मैया, तुम्ही दुर्गे रानी
तुम्ही प्रेरणा हो, तुम्ही प्रेरणा हो
कुछ तो बता दो मेरी माँ भवानी
छिपी तुम कहाँ हो, छिपी तुम कहाँ हो
तुम्ही मेरी मैया....

१) तुम्ही मेरी नयनों की ज्योति हो मैया
तुम्ही मेरी नईया, तुम्ही हो खिवाइया
मैं काठ का एक नन्हा सा पुतला
तुम्ही प्राण मेरे तुम्ही चेतना हो
तुम्ही मेरी मैया....

२) तुम्ही जिंदगी माँ तुन्ही दिल की धड़कन
तुम्ही साज़ मईया, तुम्ही स्वर की सरगम
तुम्ही तो बसी हो भजनों में मेरे
संगीत तुम हो तुम्ही वेदना हो
तुम्ही मेरी मैया....

३) खिले फूल मन के जो तुम मुस्कुरा दो
आ जाए निंदिया, जो लॉरी सुना दो
एक बार आकर, ज़रा मुझसे कह दो
बेटे हो मेरे तुम्ही आत्मा हो
तुम्ही मेरी मैया....


Monday, September 29, 2014

(11) मैया तेरे चरणों की, रज धूल जो मिल जाए ( maiya tere charno ki, raj dhool jo mil jaye)

मैया तेरे चरणों की, रज धूल जो मिल जाए
सच कहती हूँ मेरी, तकदीर बदल जाए
मैया तेरे चरणों की....

१) सुनते है तेरी रहमत, दिन रात बरसती है-२
एक बूँद जो मिल जाए, मन की कली खिल जाए
मैया तेरे चरणों की....

२) ये मन बड़ा चंचल है, कैसे तेरा भजन करूँ
जितना इसे समझाउँ, उतना ही मचलता है
मैया तेरे चरणों की....

३) नज़रों से गिराना ना, चाहे जितनी सज़ा देना
नज़रों से जो गिर जाए, मुश्किल ही सम्भल पाए
मैया तेरे चरणों की....

४) मैया इस जीवन में, बस एक तमन्ना है
तुम सामने हो मेरे, मेरा दम ही निकल जाए
मैया तेरे चरणों की....


(10) मेरी छोटी सी गौरा, बनेगी दुल्हनिया (meri chhoti si goura, banegi dulhaniya)

मेरी छोटी सी गौरा, बनेगी दुल्हनिया
ब्याहने आएँगे भोले बाबा, ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा
ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा

१) सोलह श्रांगार मेरी गौरा करेगी
हल्दी लगेगी और मेहंदी लगेगी
गौरा के होठों पे झूमे नथनिया
और झूमेंगे भोले बाबा, ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा
ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा

२) भोले के घर जब जाएँगी गौरा
होंठ हसेंगे पर रोएंगे नैना
फूलों की डोली मे गौरा को बिठा के
ले जाएँगे भोले बाबा, ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा
ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा

३) अंगना मे मेरी गौरा पैर न धरेगी
फूलों की सेज पे गौरा राज करेगी
फूलों की सेजों पे गौरा को बिठा के
वो झूमेंगे भोले बाबा, ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा
ब्रम्‍हा विष्णु बजाएँगे बाजा


meri chhoti si goura, banegi dulhaniya
byahne aayenge dulhe raja, bramha vishnu bajayenge baja
bramha vishnu bajayenge baja

1) solah shringar meri goura karegi

haldi lagegi aur mehandi lagegi
goura ke hotho pe jhume nathaniya
aur jhumenge bhole baba, bramha vishnu bajayenge baja
bramha vishnu bajayenge baja

2) bhole ke ghar jab jayegi goura

hoth hasenge par royenge naina
foolo ki doli me goura ko bhaitha ke 
le jayenge bhole baba, bramha vishnu bajayenge baja
bramha vishnu bajayenge baja

3) angna me meri goura pair na dhregi

foolo ki sej pe goura raaj karegi
foolo ki sej pe goura ko baitha ke
vo jhoomenge bhole baba, bramha vishnu bajayenge baja
bramha vishnu bajayenge baja


Thursday, September 25, 2014

(9) अमीर चले आए, ग़रीब चले आए (amir chale aaye, garib chale aaye)

अमीर चले आए, ग़रीब चले आए
मैया तेरे दर पे फकीर चले आए

१) दुनिया भर की हूँ मैं दुखियारी
मैया आई हूँ शरण तुम्हारी
मेरी विनती सुनो शेरों वाली, लाटो वाली
अमीर चले आए...

२) लाखों की बिगड़ी तुमने पल भर में बनाई
फिर मेरी बारी कहाँ देर लगाई
मेरे संकट हरो मेरे संकट हरो मेरे
शेरों वाली, लाटो वाली
अमीर चले आए...

३) मेरी बीच भंवर मे है नैया
जिसका दिखे न कोई खिवयिया
मुझको पार करो शेरो वाली लाटो वाली
अमीर चले आए...

४) तेरे चरणों की दासी बनूँगी
तेरे मंदिर को झाड़ा करूँगी
मुझे दर्शन दो मुझे दर्शन दो
शेरो वाली लाटो वाली
अमीर चले आए...

५) तेरे दर पे खड़े नर नारी
पट खोल दर्शन देदो शेरो वाली
मेरी झोली भरो, शेरो वाली लाटो वाली
अमीर चले आए...

(8) मैया तेरी ज्योति से मेरे घर में उजाला है (maiya teri jyoti se mere ghar me ujala hai)

मैया तेरी ज्योति से मेरे घर में उजाला है
दुनिया वाले क्या जाने, मेरा रिश्ता पुराना है

१) बागों में ढूँढा है, तुम्हें कलियों में पाया है
लाल लाल फूलों में मेरी माँ का बसेरा है
मैया तेरी ज्योति से...

२) ताजों में ढूँढा है, तुम्हें साड़ी में पाया है
लाल लाल साड़ी में मेरी माँ का बसेरा है
मैया तेरी ज्योति से...

३) कुओं में ढूँढा है, तुम्हे गगरी में पाया है
कोरे कोरे कलशो में मेरी माँ का बसेरा है
मैया तेरी ज्योति से...

४) महलों में ढूँढा है तुम्हे भवनों में पाया है
भक्तों के हृदय में मेरी माँ का बसेरा है
मैया तेरी ज्योति से...

(7) ओ शेरों वाली अंबे, आँचल में तू छिपा ले (O sheron vali ambe, aanchal me tu chhipa le)


ओ शेरों वाली अंबे, आँचल में तू छिपा ले
आँखो के बहते आँसू, अब बन गये हैं नाले
ओ शेरों वाली अंबे...

१) ये जीवन जो तूने दिन्हा, एहसान मुझ पे किन्हा
ये जिंदगी दुखों की, किसके करूँ हवाले
ओ शेरों वाली अंबे

२) तेरे दर के हम भिखारी, सुनले ओ चक्रधारी
मेरी डूबती है नैया, आकर इसे बचाले
ओ शेरों वाली अंबे

३) रो रो मेरी मैया, तुझसे बिछड़ न जाउँ
इस से अच्छा है, मेरी जिंदगी उठा ले
ओ शेरों वाली अंबे

(6) मेरी बिगड़ी बना दे भवानी, तेरा होगा बड़ा उपकर है (meri bigdi bana de bhavani, tera hoga bada upkar hai)

मेरी बिगड़ी बना दे भवानी, तेरा होगा बड़ा उपकर है
दिखता अब नहीं है किनारा, मेरी नैया पड़ी मझधार है

१) जब से तेरी याद सताई, लाखो कष्ट उठाए हैं,
न जानूं इस जीवन अंदर, कितने पाप समाए हैं,
शर्मिंदा हूँ मैं तुझसे भवानी, माफ़ कर दो मुझे एक बार है
दिखता...

२) माया मोह में पद कर मैया, ये भी ना मैं जान सका,
कौन है अपना कौन पराया, ये भी ना पहचान सका,
छीन्टा दे दो मुझे माँ ज्ञान का, हो जाए मेरा उद्धार है,
दिखता...

३) अब बीती सो बीती मैया, बाकी उमर संभालूँगा
भक्ति भाव से बँधा भवानी, तुझमें ध्यान लगाउँगा
छीन्टा दे दो मुझे माँ ज्ञान का, हो जाए मेरा उद्धार है,
दिखता...


माता रानी भजन ( Mata Rani Bhajan )





16) 
भक्तो को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या
Bhakto ko darshan de gayi re
 ek chhoti si kanya click here


(15)हे माँ मुझको एसा घर दो, जिसमे तुम्हारा मंदिर हो
        Hey maa mujhko esa ghar do, jisme tumhara mandir ho  Click Here

(14) कभी दुर्गा बन के कभी काली बन के
        kabhi durga ban ke kabhi kali ban ke chali aana   click here

(13) ये गोटेदार चुनरी निकली माँ ओढ़ के
         ye gotedar chunri nikli maa odh ke  click here

(12) तुम्ही मेरी मैया, तुम्ही दुर्गे रानी
         tumhi meri maiya tumhi durge rani   click here

(11) मैया तेरे चरणों की, रज धूल जो मिल जाए
        maiya tere charno ki, raj dhool jo mil jaye   click here

(10) मेरी छोटी सी गौरा, बनेगी दुल्हनिया
         meri chhoti si goura, banegi dulhaniya  click here

(9) अमीर चले आए, ग़रीब चले आए
       amir chale aaye, garib chale aaye  click here

(8) मैया तेरी ज्योति से मेरे घर में उजाला है
       maiya teri jyoti se mere ghar me ujala hai  click here

(7) ओ शेरों वाली अंबे, आँचल में तू छिपा ले
      O sheron vali ambe, aanchal me tu chhipa le  click here

(6) मेरी बिगड़ी बना दे भवानी, तेरा होगा बड़ा उपकर है
       meri bigdi bana de bhavani, tera hoga bada upkar hai   click here

(5) मैं तो लाई हूँ दाने अनार के, मेरी मैया के नौ दिन बहार के
   main to layi hu daane anaar ke, meri maiya ke nou din bahaar ke  click here

(4) भक्तों फूल बरसाओ, मेरी मैया जी आई है
   bhakto fool barsao, meri maiya ji aayi hai  click here

(3)  कभी फुरसत हो तो जगदम्बे, निर्धन के घर भी आ जाना
       kabhi fursat ho to jagdambe, nirdhan ke ghar bhi aa jana  click here

(2) झिलमिल सितारों का मंदिर होगा, मैया का भवन अति सुंदर होगा
       jhilmil sitaro ka mandir hoga, maiya ka bhavan ati sundar hoga  click here

(1) धीर धरो भक्तों सबर करो रे, बाज रही पायल अम्बे आ रही रे
     dheer dharo bhakto sabar karo re, baaj rahi payal ambe aa rahi re

     धीर धरो भक्तों सबर करो रे----2
  बाज रही पायल अम्बे आ रही रे

1)मैया के द्वारे एक अँधा पुकारे

  मैया ओ मैया वो कहके पुकारे
  अंधे को नैना मैया दे रही रे----2
  बाज रही पायल अम्बे आ रही रे

2)मैया के द्वारे एक निर्धन पुकारे

  मैया ओ मैया वो कहके पुकारे
  निर्धन को माया मैया दे रही रे----2
  बाज रही पायल अम्बे आ रही रे

3)मैया के द्वारे एक कोढ़ी पुकारे

  मैया ओ मैया वो कहके पुकारे
  कोढ़ी को काया मैया दे रही रे----2
  बाज रही पायल अम्बे आ रही रे|