Showing posts with label haldi geet. Show all posts
Showing posts with label haldi geet. Show all posts

Tuesday, September 16, 2014

(1) हल्दी लगाओ रे, तेल चढ़ाओ रे बन्नी का गोरा बदन दमकाओ रे (Haldi lagao re Tel chadao re, banni ka gora badan damkao re)





हल्दी लगाओ रे, तेल चढ़ाओ रे
बन्नी का गोरा बदन दमकाओ रे
हल्दी लगाओ ...

१) बन्नी हमारी चंदा का टुकड़ा-२
फूलों जैसे है बन्नी का मुखड़ा-२
मुखड़ा सजाओ रे, कंचन बनाओ रे
बन्नी का गोरा बदन दमकाओ रे

२) बन्नी की बहियाँ फूलों की डारी-२
नाज़ुक नाज़ुक बन्नी हमारी-२
केसरिया हल्दी का उबटन लगाओ रे-२
बन्नी का गोरा बदन दमकाओ रे

(9) तन बदन पे हल्दी लगी, हाथ बांधे कंगना (ram jane kab hoga banna ji se samna)




   तन बदन पे हल्दी लगी, हाथ बांधे कंगना 
   तन बदन पे हल्दी लगी, हाथ बंधे कंगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

1) सिर बन्नी के टीका सोहे
   झूमर संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

2) कान  बन्नी के झुमका सोहे
   कुण्डल संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

3) पाँव बन्नी के पायल सोहे
   बिछुए संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

4) हाथ बन्नी के कंगन सोहे
   घड़ियां संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

5) कमर बन्नी के तगड़ी सोहे
   गुच्छा संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

6) तन बन्नी के लहंगा सोहे
   घूँघट संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना

Monday, August 25, 2014

Haldi Songs ( हल्दी के गीत )

(1) हल्दी लगाओ रे, तेल चढ़ाओ रे, बन्नी का गोरा बदन दमकाओ रे
      Haldi lagao re Tel chadao re, banni ka gora badan damkao re click here

2)  तन बदन पे हल्दी लगी, हाथ बांधे कंगना, राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 
      ram jane kab hoga banna ji se samna click here