Showing posts with label banna. Show all posts
Showing posts with label banna. Show all posts

Thursday, September 11, 2014

(16) बन्ना छोटी मिर्च बड़ी तेज रे (Banna choti mirch badi tej re, mera pyara sa banna sidha sada re)




बन्ना छोटी मिर्च बड़ी तेज रे
मेरा प्यारा सा बन्ना सीधा सादा रे
बन्ना तुम तो चले ससुराल रे
मेरी कैसे कटेगी दिन रात रे

१) शीश बन्ने के सहरा सोहे
कान बन्ने के मोटी सोहे
ओ तेरी अजब बहार रे
मेरी कैसे कटेगी दिन रात रे

२) गले बन्ना के माला सोहे
मोतियों की अजब बहार रे

३) मुख बन्ने के बीड़ा सोहे
लाली की अजब बहार रे

४) हाथ बन्ने के कंगना सोहे
महंदी की अजब बहार

५) अंग बन्ने के जामा सोहे
पटका की अजब बहार रे

(15) jara sa nicha hoja banna banni mala dalegi दरवाजा पे खड़ो है बन्नो ले घोड़ी तैयार

(15)

jara sa nicha hoja banna banni mala dalegi


दरवाजा पे खड़ो है बन्नो ले घोड़ी तैयार
रंग महल में खड़ी है बन्नी ले फूलों का हार
ज़रा सो नीचो हो जा बन्नो बन्नी माला डालेगी
माला डालेगी भाई वरमाला डालेगी
ज़रा सो नीचो हो जा बन्नो बन्नी माला डालेगी

१) दादा जी को प्यारा बन्नो अकड़ घनी दिखलाए

ताउजि को प्यारो बन्नो अकड़ घनी दिखलाए
दादी जी की प्यारी बन्नी घूँघट में शरमाये
ताईजी की प्यारी बन्नी घूँघट में शरमाये
ज़रा सो नीचो हो जा बन्नो बन्नी माला डालेगी

२) पपाजी जी को प्यारा बन्नो अकड़ घनी दिखलाए

चाचाजी को प्यारो बन्नो अकड़ घनी दिखलाए
मम्मी जी की प्यारी बन्नी घूँघट में शरमाये
चाचीजी की प्यारी बन्नी घूँघट में शरमाये
ज़रा सो नीचो हो जा बन्नो बन्नी माला डालेगी

३) भैया जी को प्यारा बन्नो अकड़ घनी दिखलाए

जीजाजी को प्यारो बन्नो अकड़ घनी दिखलाए
दीदी जी की प्यारी बन्नी घूँघट में शरमाये
भाभीजी की प्यारी बन्नी घूँघट में शरमाये
ज़रा सो नीचो हो जा बन्नो बन्नी माला डालेगी

(14) Motar ki gum ho gayi chabhi मोटर की गुम हो गयी चाबी बन्ना मेरा मोटर से आएगा


मोटर की गुम हो गयी चाबी बन्ना मेरा मोटर से आएगा
मोटर की गुम हो गयी चाबी बन्ना मेरा मोटर से आएगा

१) सिर बन्ना के रेशम की पगिया-२
कलंगी में बई बई लागे मोती बन्ना मेरा मोटर से आएगा
मोटर की गुम हो गयी चाबी बन्ना मेरा मोटर से आएगा

२) कान बन्ने के कुंडल सोहे-२
कुंडल में बई बई लागे मोती बन्ना मेरा मोटर से आएगा
मोटर की गुम हो गयी चाबी बन्ना मेरा मोटर से आएगा

३) अंग बन्ना के जामा सोहे-२
पटके में बई बई लागे मोती बन्ना मेरा मोटर से आएगा
मोटर की गुम हो गयी चाबी बन्ना मेरा मोटर से आएगा

४) हाथ बन्ना के घड़ी सोहे-२
लटकन में बई बई लागे मोती बन्ना मेरा मोटर से आएगा
मोटर की गुम हो गयी चाबी बन्ना मेरा मोटर से आएगा

(13) Banna banni ki yad mein gul genda ho rahe बन्ना बन्नी की याद में गुल गेंदा हो रहे

(13)

Banna banni ki yad mein gul genda ho rahe


बन्ना बन्नी की याद में गुल गेंदा हो रहे
हाँ गुल गेंदा हो रहे 

१) माथे का सहरा छोड़ के पगड़ी में रम गए 

हाँ पगड़ी में रम गए 
बन्ना बन्नी की याद में गुल गेंदा हो रहे 
हाँ गुल गेंदा हो रहे 

२) गले की माला छोड़ के लॉकेट में रम गए 

हाँ लॉकेट में रम गएबन्ना 
बन्नी की याद में गुल गेंदा हो रहे 
हाँ गुल गेंदा बन गए

३) हाथों की घड़ियाँ छोड़ के कंगन में रम गए

हाँ कंगन में रम गए 
बन्ना बन्नी की याद में गुल गेंदा हो रहे 
हाँ गुल गेंदा हो रहे 

४) पैरों के जूते छोड़ के पायल में रम गए

हाँ पायल में रम गए
बन्ना बन्नी की याद में गुल गेंदा हो रहे 
हाँ गुल गेंदा हो रहे 

५) अंगों के सूट को छोड़ के चुनरी में रम गए

हाँ चुनरी में रम गए
बन्ना बन्नी की याद में गुल गेंदा हो रहे 
हाँ गुल गेंदा हो रहे 

६) घरवालों को सब छोड़ के बन्नी में रम गए

हाँ बन्नी में रम गए
बन्ना बन्नी की याद में गुल गेंदा हो रहे 
हाँ गुल गेंदा हो रहे 

(12) Mora banna hai heere ki khan मेरा बन्ना है हीरे की खान बनरी मोती की

(12)

Mora banna hai heere ki khan 


मेरा बन्ना है हीरे की खान बनरी मोती की
मेरा बन्ना है हीरे की खान बनरी मोती की

1) बन्ना चाँद है बन्नी चंदनिया
नीले गगन की है शान बनरी मोती की
मेरा बन्ना है हीरे की खान बनरी मोती की

2) बन्ना है बेला बन्नी चमेली

महके चमन वीरान बनरी मोती की
मेरा बन्ना है हीरे की खान बनरी मोती की

3) बन्ना का मुखड़ा बन्नी का चेहरा

देखत है सारा जहाँ बनरी मोती की
मेरा बन्ना है हीरे की खान बनरी मोती की

4) राम सलामत रखे प्यारी जोड़ी
राज करे दोनों जान बनरी मोती की
मेरा बन्ना है हीरे की खान बनरी मोती की

(11) (Banna chad gaya re atariya kaise sapri ) बन्ना चढ़ गया रे अटरिया कैसे सपरी

(11)

Banna chad gaya re atariya kaise sapri

   बन्ना चढ़ गया रे अटरिया कैसे सपरी 
   बन्ना चढ़ गया रे अटरिया कैसे सपरी 
   कैसे सपरी ओ भइया कैसे सपरी 
   बन्ना चढ़ गया रे अटरिया कैसे सपरी


1) दादा सज गए दादी सज गयी सज गयी सारी बारात
   अरे ताऊ सज गए ताई सज गयी सज गयी सारी बारात
   कोठे  से फिर बन्ना बोला मैं न जाऊ साथ,
   ओ कैसे लाओगे दुल्हनिया कैसे सपरी
   बन्ना चढ़ गया रे अटरिया कैसे सपरी

2) पापा सज गए मम्मी सज गयी सज गयी सारी बारात
   अरे चाचा सज गए चाची सज गयी सज गयी सारी बारात
   कोठे से फिर बन्ना बोला मैं न जाऊ साथ,
   ओ कैसे लाओगे दुल्हनिया कैसे सपरी
   बन्ना चढ़ गया रे अटरिया कैसे सपरी

3) नाना सज गए नानी सज गयी सज गयी सारी बारात
   अरे मा मा सज  गए मामी सज गयी सारी बारात
   कोठे से फिर बन्ना बोला मैं न जाऊ साथ,
   ओ कैसे लाओगे दुल्हनिया कैसे सपरी
   बन्ना चढ़ गया रे अटरिया कैसे सपरी

(10) प्यारे बन्ने ने लव मैरिज कर लई रे (pyare banne ne love marriage kar layi re)

   प्यारे बन्ने ने लव मैरिज कर लई रे,
   गजब हुआ रामा, जुलम हुआ रे|

1) बाबा से न पूछे, अपने ताऊ से न पूछे
   कालेज के लड़कों से पूछ लई रे
   गजब हुआ रामा, जुलम हुआ रे|

2) पापा से न पूछे, अपने चाचा से न पूछे
   कालेज के लड़कों से पूछ लई रे
   गजब हुआ रामा, जुलम हुआ रे|

3) नाना से न पूछे, अपने मामा से न पूछे
   कालेज के लड़कों से पूछ लई रे
   गजब हुआ रामा, जुलम हुआ रे|

(9) Fulon sa sajaya hai banna par banni kali aayi hai

फूलों सा सजाया है बन्ना पर बन्नी काली आई है

   फूलों सा सजाया है बन्ना पर बन्नी काली आई है

1) बन्ने के बाबा यों पूछे, बन्ना बन्नी कैसी आई है

   बन्ने के ताऊ यों पूछे, बन्ना बन्नी कैसी आई है
   बन्ने ने हंस के फरमाया, बन्नी मुझको पसंद नही आई है|

2) बन्ने के पापा यों पूछे, बन्ना बन्नी कैसी आई है
   बन्ने के चाचा यों पूछे, बन्ना बन्नी कैसी आई है

   बन्ने ने हंस के फरमाया, बन्नी मुझको पसंद नही आई है|



3) बन्ने के नाना यों पूछे, बन्ना बन्नी कैसी आई है

   बन्ने के मामा यों पूछे, बन्ना बन्नी कैसी आई है

   बन्ने ने हंस के फरमाया, बन्नी मुझको पसंद नही आई है|



4) बन्ने के साथी यों पूछे, बन्ना बन्नी कैसी आई है

   बन्ने के साथी यों पूछे, बन्ना बन्नी कैसी आई है

   बन्ने ने हंस के फरमाया, बन्नी मेरे पसंद की आई है|

(8) Banna kala kot silwana

 


   बन्ना काला कोट सिलवाना, सोने के बटन जड़वाना
   बन्ना लड़क लड़क रंग बरसे, बन्ना तेरे लिए बन्नी तरसे|

1) बन्ना पहली लड़ाई जब लड़ना, अपने बाबा को साथ ले जाना
   बन्ना लड़क लड़क रंग बरसे, बन्ना तेरे लिए बन्नी तरसे|

2) बन्ना दूजी लड़ाई जब लड़ना, अपने पापा को साथ ले जाना
   बन्ना लड़क लड़क रंग बरसे, बन्ना तेरे लिए बन्नी तरसे|

3) बन्ना तीजि लड़ाई जब लड़ना, अपने नाना को साथ ले जाना
   बन्ना लड़क लड़क रंग बरसे, बन्ना तेरे लिए बन्नी तरसे|

4) बन्ना चौथी लड़ाई जब लड़ना, अपने भैया को साथ ले जाना

   बन्ना लड़क लड़क रंग बरसे, बन्ना तेरे लिए बन्नी तरसे|

सीटी दे रही हजारी तेरी रेल ( Seeti de rahi hajari teri rail )

Seeti de rahi hajari teri rail

   सीटी दे रही हजारी तेरी रेल, 

   बन्ना जी इसमें बैठ चलो|

1) बन्ने के बाबा सजे बाराती इसमें लो बैठार

   गाड़ी छूटेगी रुकेगी अजमेर, बन्ना जी इसमें बैठ चलो|

2) बन्ने के पापा सजे बाराती इसमें लो बैठार

   गाड़ी छूटेगी रुकेगी अजमेर, बन्ना जी इसमें बैठ चलो|

3) बन्ने के नाना सजे बाराती इसमें लो बैठार

   गाड़ी छूटेगी रुकेगी अजमेर, बन्ना जी इसमें बैठ चलो|

4) बन्ने के फूफा सजे बाराती इसमें लो बैठार

   गाड़ी छूटेगी रुकेगी अजमेर, बन्ना जी इसमें बैठ चलो|

Wednesday, September 10, 2014

बन्ना ले आया बन्नी भोला बन के ( banna le aaya banni bhola ban ke )

banna le aaya banni bhola ban ke

   बन्ना ले आया बन्नी भोला बन के, भोला बन के अरे शिवजी बन के
   बन्ना ले आया बन्नी भोला बन के|

1) उसके बाबा हजारी ने ब्याह रचा है, उसके ताऊ हजारी ने ब्याह रचा है
   दादी ले रही बलाईया खुश होके, ताई ले रही बलाईया खुश होके|

2) उसके पापा हजारी ने ब्याह रचा है, उसके चाचा हजारी ने ब्याह रचा है

   मम्मी ले रही बलाईया खुश होके, चाची ले रही बलाईया खुश होके|

3) उसके नाना हजारी ने ब्याह रचा है, उसके मामा हजारी ने ब्याह रचा है
   नानी ले रही बलाईया खुश होके, मामी ले रही बलाईया खुश होके|

4) उसके फूफा हजारी ने ब्याह रचा है, उसके जीजा हजारी ने ब्याह रचा है

   बुआ ले रही बलाईया खुश होके, जीजी ले रही बलाईया खुश होके|

आया मोरा बन्ना नवाब बनके ( aya mora banna navab ban ke )

aya mora banna navab ban ke

   आया मोरा बन्ना नवाब बनके, आया मोरा बन्ना नवाब बनके|
   नवाब बनके शहज़ाद बनके, अरे नवाब बनके शहज़ाद बनके|
   आया मोरा बन्ना नवाब बनके|

1) बन्ने के सर पे मोहर विराजत, बन्ने के सर पे मोहर विराजत 

   अरे कलंगी की अजब बहार लेके, आया मोरा बन्ना नवाब बनके|

2) बन्ने के तन पे केसरिया जामा, बन्ने के तन पे केसरिया जामा

   अरे पटके की अजब बहार लेके, आया मोरा बन्ना नवाब बनके|

3) गले बन्ने के तोरा सोहे, गले बन्ने के तोरा सोहे

   अरे लड़ियों की अजब बहार लेके, आया मोरा बन्ना नवाब बनके|

4) संग बन्ने के काबुल की घोड़ी, संग बन्ने के काबुल की घोड़ी

   अरे चाबुक की अजब बहार लेके, आया मोरा बन्ना नवाब बनके|

मेरे हरियाले बन्ने, मेरे शहज़ादे बन्ने ( mere hariyale banne, mere shehjade banne )

mere hariyale banne, mere shehjade banne

   मेरे हरियाले बन्ने, मेरे शहज़ादे बन्ने|
   मेने दिल तुजको दिया, मेने दिल तुजको दिया

1) तेरे बाबा सजे, तेरे ताऊ सजे,

   लड़की वालों के घर पर हमला किया
   बागों को लूट लाए, बन्नी को ब्याह लाए ---2
   तमाशा खूब किया, तमाशा खूब किया|

2) तेरे पापा सजे, तेरे चाचा सजे,

   लड़की वालों के घर पर हमला किया
   बागों को लूट लाए, बन्नी को ब्याह लाए ---2
   तमाशा खूब किया, तमाशा खूब किया|

3) तेरे भैया सजे, तेरे जीजा सजे,

   लड़की वालों के घर पर हमला किया
   बागों को लूट लाए, बन्नी को ब्याह लाए ---2
   तमाशा खूब किया, तमाशा खूब किया|

4) तेरे नाना सजे, तेरे मामा सजे,

   लड़की वालों के घर पर हमला किया
   बागों को लूट लाए, बन्नी को ब्याह लाए ---2
   तमाशा खूब किया, तमाशा खूब किया|

बन्ना बुलाए बन्नी ना आए (banna bulaye, banni nahi aaye )

banna bulaye, banni nahi aaye

   बन्ना बुलाए बन्नी ना आए, 
   आजा प्यारी बन्नी रे, अटरिया सूनी पड़ी |

१) मैं केसे आऊ , दादाजी खड़े है, मैं केसे आऊ , ताऊजि खड़े है 

   पायल मेरी बजनी रे, अटरिया सूनी पड़ी |
   पायल को उतार के, लंबा घूँघट डाल के --2
   आजा प्यारी बन्नी रे, अटरिया सूनी पड़ी |

2) मैं केसे आऊ, पपाजी खड़े है, मैं केसे आऊ, चाचाजी खड़े है 

   पायल मेरी बजनी रे, अटरिया सूनी पड़ी |
   पायल को उतार के, लंबा घूँघट डाल के --2
   आजा प्यारी बन्नी रे, अटरिया सूनी पड़ी |

3) मैं केसे आऊ, भैईयाज़ी  खड़े है, मैं केसे आऊ , जीजाजी खड़े है 

   पायल मेरी बजनी रे, अटरिया सूनी पड़ी |
   पायल को उतार के, लंबा घूँघट डाल के --2
   आजा प्यारी बन्नी रे, अटरिया सूनी पड़ी |

4) मैं केसे आऊ, नानाजी खड़े है, मैं केसे आऊ , मामाजी खड़े है 

   पायल मेरी बजनी रे, अटरिया सूनी पड़ी |
   पायल को उतार के, लंबा घूँघट डाल के --2
   आजा प्यारी बन्नी रे, अटरिया सूनी पड़ी |

सावन का महीना , बन्ने ने किया शोर ( sawan ka mahina, banne ne kiya shor )

sawan ka mahina, banne ne kiya shor

   सावन  का महीना , बन्ने ने किया शोर ,
   जल्दी शादी कर दो, मेंहगाई का है ज़ोर ---2

१) दादा बाराती आए, दादी को संग ले आए

   ताऊ बाराती आए, ताई को संग ले आए
   जब से बन्नी आई, दादी का चले ना ज़ोर,
   अरे जब से बन्नी आई , ताई का चले ना ज़ोर
   जल्दी शादी कर दो, मेंहगाई का है ज़ोर ---2

2) पापा बाराती आए, मम्मी को संग ले आए

   चाचा बाराती आए, चाची को संग ले आए
   जब से बन्नी आई, मम्मी का चले ना ज़ोर,
   अरे जब से बन्नी आई , चाची का चले ना ज़ोर
   जल्दी शादी कर दो, मेंहगाई का है ज़ोर ---2

३) भाईया बाराती आए, भाभी को संग ले आए

   जीजा बाराती आए, जीजी को संग ले आए
   जब से बन्नी आई, भाईया का चले ना ज़ोर,
   अरे जब से बन्नी आई , जीजी का चले ना ज़ोर
   जल्दी शादी कर दो, मेंहगाई का है ज़ोर ---2

४) नाना बाराती आए, नानी को संग ले आए

   मामा बाराती आए, मामी को संग ले आए
   जब से बन्नी आई, नानी का चले ना ज़ोर,
   अरे जब से बन्नी आई , मामी का चले ना ज़ोर
   जल्दी शादी कर दो, मेंहगाई का है ज़ोर ---2

५) फूफा बाराती आए, बुआ को संग ले आए

   मोसा बाराती आए, मोसी को संग ले आए
   जब से बन्नी आई, बुआ का चले ना ज़ोर,
   अरे जब से बन्नी आई , मोसी का चले ना ज़ोर
   जल्दी शादी कर दो, मेंहगाई का है ज़ोर ---2

सब्जी मंडी, हवा चली ठंडी (Sabji mandi hawa chali thandi)



    सब्जी मंडी, हवा चली ठंडी
    आजा प्यारी बन्नी रे, अटरिया सूनी पड़ी |

    केसे आऊ बन्ने , शरम मोहे लागे
    पायल मेरी बजनी रे, बड़ी मुश्किल है पड़ी |

१)  लंबा घूँघट डाल लो, पायल को उतार लो  ----  --2
    आजा प्यारी बन्नी रे, अटरिया सूनी पड़ी |
    केसे आउ बन्ने,  ताऊजि खड़े है   ----------  2
    चूड़ियाँ खनकनी रे, तभी तो मई हू डरी |
    आजा प्यारी बन्नी रे, अटरिया सूनी पड़ी |

२)  चूड़ी को चड़ा लो, बाहों में अड़ा लो ------------2
    आजा मेरी बन्नी रे, मिलन की बीते घड़ी 
    केसे आऊ बन्ना , बजे मेरा कंगना ------------2
    देवर देखे सजना, ननद भी वहाँ है खड़ी,
    आजा प्यारी बन्नी रे, अटरिया सूनी पड़ी |

३)  देवर है अनाड़ी, सुनो  प्राण प्यारी,-------------2
    देदो उसे चकमा रे, अटरिया सूनी पड़ी |
    ना ना बाबा ना रे, निकलेंगे तारे ---------------2
    दिन में ही प्यारे रे, जलेगी ना फुलझड़ी |
    आजा प्यारी बन्नी रे, अटरिया सूनी पड़ी |

४)  पायल तेरी बजनी, चूड़ी है खनकनी -----------2
    मैं क्या करू सजनी रे, अटरिया सूनी पड़ी |
    आऊँगी मैं रात को, मानो मेरी बात को---------2
    सासूजी का पहरा है, मचाओ ना हड़बड़ी |
    आजा प्यारी बन्नी रे, अटरिया सूनी पड़ी |








Monday, August 25, 2014

Haldi Songs ( हल्दी के गीत )

(1) हल्दी लगाओ रे, तेल चढ़ाओ रे, बन्नी का गोरा बदन दमकाओ रे
      Haldi lagao re Tel chadao re, banni ka gora badan damkao re click here

2)  तन बदन पे हल्दी लगी, हाथ बांधे कंगना, राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 
      ram jane kab hoga banna ji se samna click here






Thursday, August 14, 2014

Banna Songs ( बन्ना गीत )







6)बन्ना ले आया बन्नी भोला बन के, भोला बन के अरे शिवजी बन के





1) सब्जी मंडी, हवा चली ठंडी ,आजा प्यारी बन्नी रे , अटरिया सूनी पड़ी |
    Sabji mandi hawa chali thandi,  Aaja pyari banni re, atariya suni padi click here