Showing posts with label banni. Show all posts
Showing posts with label banni. Show all posts

Tuesday, September 16, 2014

(2) बन्ने से बन्नी जयमाल पे झागड़ी (Banne se banni, jaymal pe jhagdi )


     बन्ने से बन्नी जयमाल पे झागड़ी
     क्यू नही लाके दी मुझे सोने की तगड़ी|
     तू क्यू नही लाया रे सोने की तगड़ी,
     अरे क्यू नही लाके दी मुझे सोने की तगड़ी|

१)  ज़रा धीरे धीरे बोल , बाराती सुन लेंगे,
     ज़रा होले होले बोल , मेरे साथी सुन लेंगे |
     फेरों पे दे दूँगा तुझे सोने की तगड़ी
     अरे फेरों पे दे दूँगा तुझे सोने की तगड़ी |

     बन्ने से बन्नी फेरों  पे झागड़ी
     क्यू नही लाके दी मुझे सोने की तगड़ी|
     तू क्यू नही लाया रे सोने की तगड़ी,
     अरे क्यू नही लाके दी मुझे सोने की तगड़ी|

2)  अरे पंडित सुन लेगा, बदनामी हो जाएगी,
     मेरी अम्मा सुन लेंगी, तेरी छुत्ती हो जाएगी,
     सेजों पे दे दूँगा तुझे सोने की तगड़ी
     अरे सेजों पे दे दूँगा तुझे सोने की तगड़ी |

     सेजों पे बन्नी बन्ने से झगड़ी
     क्यू नही लाके दी मुझे सोने की तगड़ी|
     तू क्यू नही लाया रे सोने की तगड़ी,
     अरे क्यू नही लाके दी मुझे सोने की तगड़ी|

३) अभी रात भी आधी  है, और बात भी बाकी है
     कम समय है सोणिये, और काम बहुत से है,
     दो साल में ला दूँगा , सोने की तगड़ी,
     दो साल में ला दूँगा , सोने की तगड़ी,

     दो साल गये बन्नी बन्ने से झगड़ी,
     अब तो लादो जी सोने की तगड़ी,
     अरे बैईमान मूज़े लादे सोने की तगड़ी |

४) तेरा मुन्ना सुन लेगा, मेरी मुन्नी सुन लेगी,
     ये शोर मचाएँगे, तू सो ना पाएगी,
     अब भूल जा जाने जा, सोने की तगड़ी,
     अब भूल जा जाने जा , सोने की तगड़ी |

     मैं माएके जाती हू, एक राज बताती हू
     मेरा एक पड़ोसी है, चंदा सी ज्योति है
     वो मेरे दिल का राजा है, शहनाई बाजा है,
     मुझे प्यार वो करता है, हाँ जान से मरता है
     उसी से ले लूँगी सोने की तगड़ी,
     उस से हे ले लूँगी , सोने की तगड़ी
     मैं माएके जाती हू, सम्भालो पगड़ी

५) ले हट मांगतानी तगड़ी, ये हीरो वाली तगड़ी
     चाँदी की कटोरी लेले, तू पूरी तिजोरी लेले,
     सोफा कुर्सी भी लेले, बंगला कोठी भी लेले,
     कुर्ता लूँगी भी लेले, तू जान भी मेरी लेले,
     बस इतना कह दे री, तू मेरी है मेरी,
     बस इतना कह दे री, तू मेरी है मेरी

     ख़तरे मैं पड़ी पगड़ी तो देडी पिया ने तगड़ी
     वो झूठ था सब राजा, मैं तेरी हू तेरी,
     तेरी सोगंध खाती हू, मैं तेरी हू तेरी.
     तेरी सोगंध खाती हू, मैं तेरी हू तेरी.

(3) मुबारक हो सबको, समा ये सुहाना (Mubarak ho sabko, sama ye suhana, banni tumko duniya nayi hai basana )



    मुबारक हो सबको, समा ये सुहाना
    बन्नी तुमको दुनिया नयी है बसाना
    तुमको मुस्काना मुस्काना मुस्काना--2

1) ये सासुल तुम्हारी सदा ही रहेंगी,
    इन्हे  खुश रखोगी ये शिक्षा हमारी|
    बनो घर की लक्ष्मी , बनो घर की प्यारी --2 
    ये बातें हमारी कभी ना भूलना, 
    बन्नी तुमको दुनिया नयी है बसाना,
    तुमको मुस्काना मुस्काना मुस्काना --2

२) ये जिटनी तुम्हारी सदा ही रहेंगी,
    इन्हे खुश रखोगी ये शिक्षा हमारी|
    बनो घर की लक्ष्मी , बनो घर की प्यारी --2 
    ये बातें हमारी कभी ना भूलना, 
    बन्नी तुमको दुनिया नयी है बसाना,
    तुमको मुस्काना मुस्काना मुस्काना --2

3) ये नन्दे तुम्हारी सदा ही रहेंगी,
    इन्हे खुश रखोगी ये शिक्षा हमारी|
    बनो घर की लक्ष्मी , बनो घर की प्यारी --2 
    ये बातें हमारी कभी ना भूलना, 
    बन्नी तुमको दुनिया नयी है बसाना,
    तुमको मुस्काना मुस्काना मुस्काना --2

(4) बन्नी ससुराल घर जाना (Banni Sasural ghar jana )

(4)

Banni Sasural ghar jana


     बन्नी ससुराल घर जाना
     कर के नियम पालन बहूरानी कहलाना.

१.)  बन्नी बाबा तेरे रोए, बन्नी ताओ तेरे रोए
     उनको धीर बंधाना, बहूरानी कहलाना|

२.) बन्नी पापा तेरे रोए, बन्नी चाचा तेरे रोए
     उनको धीर बंधाना, बहूरानी कहलाना|

३.) बन्नी भैया तेरे रोए, बन्नी जीजा तेरे रोए
     उनको धीर बंधाना, बहूरानी कहलाना|

४.) बन्नी नाना तेरे रोए, बन्नी मामा तेरे रोए
     उनको धीर बंधाना, बहूरानी कहलाना |

(5) दुल्हा दुल्हन की जोड़ी निराली ( Dulha Dulhan ki Jodi Nirali )


दुल्हा दुल्हन की जोड़ी निराली
दुल्हा दुल्हन की जोड़ी निरालीदेखो लागे नज़र ना| 

रोज बढ़ती रहे खुशहालीरोज बढ़ती रहे खुशहालीदेखो लागे नज़र ना| 

1) पूनम से चाँद सी प्यारी दुल्हनिया,
मन मोहे चम चम करती नथनिया|
बड़ी प्यारी है होठो की लाली--2
देखो लागे नज़र ना| 

2) बांका जवां है दूल्हा ये देखो,
तिरछी नज़र से देखे दुल्हन को|
दुल्हन ने निगाहे झुका ली----2
देखो लागे नज़र ना| 

3) सोने की तरह चमके बदन है,
हिरनी के जेसे सुंदर नयन है|
लगती है बड़ी भोली भाली------2
देखो लागे नज़र ना| 

4) सुख से कटे दोनो की उमरिया,
आँसू से नाम हो कभी ना नज़रिया|
मंजिले प्यार ने आज पाली-----2
देखो लागे नज़र ना|









(6) एसे बन्ने से कौन प्यार करे (Ese banne se kon pyar kare, chalti banni se chedchad kare)



   एसे बन्ने से कौन प्यार करे
   चलती बन्नी से छेड़छाड़ करे|

1) सेहरा पह्नाऊँ बन्नी सेहरा न पहने,

   लड़िया पह्नाऊँ बन्नी इंकार करे|
   एसे बन्ने से कौन प्यार करे
   चलती बन्नी से छेड़छाड़ करे|

2) कंगना पह्नाऊँ बन्नी कंगना न पहने,

   मेहन्दी लगाऊ बन्नी इंकार करे|
   एसे बन्ने से कौन प्यार करे
   चलती बन्नी से छेड़छाड़ करे|

3) लहंगा पह्नाऊँ बन्नी लेहॅगा न पहने,

   चुनरी उड़ाऊँ बन्नी इंकार करे|
   एसे बन्ने से कौन प्यार करे
   चलती बन्नी से छेड़छाड़ करे|

(7) अंदर से बन्नी आ गयी जूड़े को कसते कसते (Andar se banni aa gayi jude ko kaste kaste )


   
   अंदर से बन्नी आ गयी जूड़े को कसते कसते,
   बाहर से बन्ना आ गया टाई को कसते कसते|

1) ज़रा टीका लाना रे गलियों के रस्ते रस्ते

   ज़रा नथनी लाना रे गलियों के रस्ते रस्ते
   बन्ने का दिल ले गयी नमस्ते करते करते|

2) ज़रा हरवा लाना रे गलियों के रस्ते रस्ते

   ज़रा झुमका लाना रे गलियों के रस्ते रस्ते
   बन्ने का दिल ले गयी नमस्ते करते करते|

3) ज़रा बैंगल लाना रे गलियों के रस्ते रस्ते

   ज़रा तगड़ी लाना रे गलियों के रस्ते रस्ते
   बन्ने का दिल ले गयी नमस्ते करते करते|

4) ज़रा पायल लाना रे गलियों के रस्ते रस्ते

   ज़रा बिछुये लाना रे गलियों के रस्ते रस्ते
   बन्ने का दिल ले गयी नमस्ते करते करते|

(8) लाडो मेरी अजब से रूठी, लाडो को वर कैसे मिले(Lado meri ajab se ruthi lado ko var kese mile)

(8)
Lado meri ajab se ruthi lado ko var kese mile

    लाडो मेरी अजब से रूठी, लाडो को वर कैसे मिले
    लाडो मेरी अजब से रूठी, लाडो को वर कैसे मिले

1)  लाडो के बाबा वर ढूँडने निकले

    लाडो के ताऊ वर ढूँडने निकले
    दादी पे छा गयी उदासी, लाडो को वर कैसे मिले
    ताई पे छा गयी उदासी, लाडो को वर कैसे मिले

2)  लाडो के पापा वर ढूँडने निकले

    लाडो के चाचा वर ढूँडने निकले
    मम्मी पे छा गयी उदासी, लाडो को वर कैसे मिले
    चाची पे छा गयी उदासी, लाडो को वर कैसे मिले

3)  लाडो के फूफा वर ढूँडने निकले

    लाडो के जीजा वर ढूँडने निकले
    बुआ पे छा गयी उदासी, लाडो को वर कैसे मिले
    जीजी पे छा गयी उदासी, लाडो को वर कैसे मिले

4)  लाडो के नाना वर ढूँडने निकले

    लाडो के मामा वर ढूँडने निकले
    नानी पे छा गयी उदासी, लाडो को वर कैसे मिले
    मामी पे छा गयी उदासी, लाडो को वर कैसे मिले

(9) तन बदन पे हल्दी लगी, हाथ बांधे कंगना (ram jane kab hoga banna ji se samna)




   तन बदन पे हल्दी लगी, हाथ बांधे कंगना 
   तन बदन पे हल्दी लगी, हाथ बंधे कंगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

1) सिर बन्नी के टीका सोहे
   झूमर संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

2) कान  बन्नी के झुमका सोहे
   कुण्डल संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

3) पाँव बन्नी के पायल सोहे
   बिछुए संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

4) हाथ बन्नी के कंगन सोहे
   घड़ियां संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

5) कमर बन्नी के तगड़ी सोहे
   गुच्छा संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना 

6) तन बन्नी के लहंगा सोहे
   घूँघट संभाले बन्नी बन्ना जी के आँगना 
   राम जाने कब होगा बन्ना जी से सामना

(10) मान जा रे बनडे बराबर लड़ूंगी (maan ja re bande barabar ladungi)



मान जा रे बनडे बराबर लड़ूंगी
दिल्ली के हाईकोर्ट में दावा करुँगी

1) ससुरा जी ने यहाँ बुलाओ दावा करुँगी 
सासु का मंदिर में जाना मैं बंद करुँगी
मान जा रे बनडे बराबर लड़ूंगी

2) जेठा जी ने यहाँ बुलाओ दावा करुँगी
जेठानी का पिक्चर जाना मैं बंद करुँगी
मान जा रे बनडे बराबर लड़ूंगी

3) देवर जी ने यहाँ बुलाओ दावा करुँगी
देवरानी का शॉपिंग जाना मैं बंद करुँगी
मान जा रे बनडे बराबर लड़ूंगी

4) नंदोई जी ने यहाँ बुलाओ दावा करुँगी
नन्द का भी घर में आना मैं बंद करुँगी
मान जा रे बनडे बराबर लड़ूंगी

5) राजा जी ने यहाँ बुलाओ दावा करुँगी
सौतन का भी दिल लेना-देना मैं बंद करुँगी
मान जा रे बनडे बराबर लड़ूंगी

(11) छोटी सी बन्नी लाड़ली फोटो पे मचल गयी रे (chhoti si banni laadli fotu pe machal gayi re )




छोटी सी बन्नी लाड़ली फोटो पे मचल गयी रे

1) बाबाजी मुझे ऐसा वर ढुँढवा दो
ताऊजी मुझे ऐसा वर ढुँढवा दो
कि काला गोरा देख के शादी तब ही करुँगी रे
छोटी सी बन्नी लाड़ली फोटो पे मचल गयी रे

2) पापाजी मुझे ऐसा वर ढुँढवा दो
चाचाजी मुझे ऐसा वर ढुँढवा दो
कि लम्बा नाटा देख के शादी तब ही करुँगी रे
छोटी सी बन्नी लाड़ली फोटो पे मचल गयी रे 

3) मौसाजी मुझे ऐसा वर ढुँढवा दो
फूफाजी मुझे ऐसा वर ढुँढवा दो
कि दुबला मोटा देख के शादी तब ही करुँगी रे
छोटी सी बन्नी लाड़ली फोटो पे मचल गयी रे

4) भैय्याजी मुझे ऐसा वर ढुँढवा दो
जीजाजी मुझे ऐसा वर ढुँढवा दो
कि पढ़ा लिखा देख के शादी तब ही करुँगी रे
छोटी सी बन्नी लाड़ली फोटो पे मचल गयी रे

5) नानाजी मुझे ऐसा वर ढुँढवा दो
मामाजी मुझे ऐसा वर ढुँढवा दो
कि सोना मोना देख के शादी तब ही करुँगी रे
छोटी सी बन्नी लाड़ली फोटो पे मचल गयी रे

(12) छोटी सी मेरी लाडली अंगना में खेले रे (Chhoti si meri laadli angna me khele re )



१) छोटी सी मेरी लाडली अंगना में खेले रे
हंस कर बाबा ने गोद मे उठाया रे
कहो बेटी तेरे लिए कैसा वर ढूढू रे
छोटी सी मेरी लाडली अंगना में खेले रे

काला मत ढ़ुंढ़ो बाबा कोयला जैसा लागे रे
गोरा मत ढुंढ़ो बाबा सूरज जैसा लागे रे
एक ही राजा दूल्हा मोरा मन भाए रे

२) छोटी सी मेरी लाडली अंगना में खेले रे
हंस कर चाचा ने गोद मे उठाया रे
कहो बेटी तेरे लिए कैसा वर ढूढू रे
छोटी सी मेरी लाडली अंगना में खेले रे

लंबा मत ढ़ुंढ़ो चाचा छड़ी जैसा लागे रे
नाटा मत ढुंढ़ो चाचा बौना जैसा लागे रे
एक ही राजा दूल्हा मोरा मन भाए रे

३) छोटी सी मेरी लाडली अंगना में खेले रे
हंस कर नाना ने गोद मे उठाया रे
कहो बेटी तेरे लिए कैसा वर ढूढू रे
छोटी सी मेरी लाडली अंगना में खेले रे

विदेशी मत ढ़ुंढ़ो नाना परदेशी जैसा लागे रे
देहाती मत ढुंढ़ो नाना सूरज जैसा लागे रे
एक ही  शहरी दूल्हा मोरा मान भाए रे

(13) ओ बन्ने टीका बिके टीका ले दो (o banne tika bike tagdi le do)


१) ओ बन्ने टीका बिके टीका ले दो-२
अपनी दादी को बेच टीका ले दो
अपनी ताई को बेच टीका ले दो

तुम दादी को बिकवाओगी तो टीका किसे दिखाओगी
तुम ताई को बिकवाओगी तो टीका किसे दिखाओगी

चाहे रखा रहे टीका ले दो
ओ बन्ने टीका बिके टीका ले दो

२) ओ बन्ने झुमका बिके टीका ले दो-२
अपनी अम्मा को बेच टीका ले दो
अपनी चाची को बेच टीका ले दो

तुम अम्मा को बिकवाओगी तो झुमका किसे दिखाओगी
तुम चाची को बिकवाओगी तो झुमका किसे दिखाओगी

चाहे रखा रहे झुमका ले दो
ओ बन्ने झुमका बिके झुमका ले दो

३) ओ बन्ने तगड़ी बिके तगड़ी ले दो-२
अपनी भाभी को बेच तगड़ी ले दो
अपनी बहना को बेच तगड़ी ले दो

तुम भाभी को बिकवाओगी तो तगड़ी किसे दिखाओगी
तुम बहना को बिकवाओगी तो तगड़ी किसे दिखाओगी

चाहे रखा रहे तगड़ी ले दो
ओ बन्ने तगड़ी बिके तगड़ी ले दो

४) ओ बन्ने नथनी बिके नथनी ले दो-२
अपनी मामी को बेच नथनी ले दो
अपनी मोसी को बेच नथनी ले दो

तुम मामी को बिकवाओगी तो नथनी किसे दिखाओगी
तुम मोसी को बिकवाओगी तो नथनी किसे दिखाओगी

चाहे रखा रहे नथनी ले दो
ओ बन्ने 
नथनी बिके नथनी ले दो

(14) तखत उपर खड़ी बन्नी अरज बाबा से करती है (takhat upar khadi banni, araj baba se karti hai)

(14)

तखत उपर खड़ी बन्नी अरज बाबा से करती है
तखत उपर खड़ी बन्नी अरज ताउ से करती है

१) बाबाजी मेरी मत करो शादी, उमर बारह बरस की है
ताउजि मेरी मत करो शादी, उमर बारह बरस की है
जबही झंडा उठा लूँगी तभी शादी करा लूँगी
तखत उपर खड़ी बन्नी अरज ताउ से करती है

२) पपाजी मेरी मत करो शादी, उमर बारह बरस की है
चाचाजी मेरी मत करो शादी, उमर बारह बरस की है
जबही झंडा उठा लूँगी तभी शादी करा लूँगी
तखत उपर खड़ी बन्नी अरज ताउ से करती है

३) भैईयाज़ी मेरी मत करो शादी, उमर बारह बरस की है
जीजाजी मेरी मत करो शादी, उमर बारह बरस की है
जबही झंडा उठा लूँगी तभी शादी करा लूँगी
तखत उपर खड़ी बन्नी अरज ताउ से करती है

४) मौसाजी मेरी मत करो शादी, उमर बारह बरस की है
फूफाजी मेरी मत करो शादी, उमर बारह बरस की है
जबही झंडा उठा लूँगी तभी शादी करा लूँगी
तखत उपर खड़ी बन्नी अरज ताउ से करती है

५) नानाजी मेरी मत करो शादी, उमर बारह बरस की है
मामाजी मेरी मत करो शादी, उमर बारह बरस की है
जबही झंडा उठा लूँगी तभी शादी करा लूँगी
तखत उपर खड़ी बन्नी अरज ताउ से करती है

(15) बार बार तोहे क्या समझाउ, सुन बन्नी नादान (bar bar tohe kya samjhau, sun banni nadan)



बार बार तोहे क्या समझाउ, सुन बन्नी नादान
जाना पड़ेगा लाडो, जाना पड़ेगा ससुराल



१) बाबा तुम्हारे रो रहे हैं खड़े खड़े
ताउ तुम्हारे रो रहे हैं खड़े खड़े
दादी रानी एसी रोवे जैसे नल की धार
जाना पड़ेगा लाडो, जाना पड़ेगा ससुराल

२) पापा तुम्हारे रो रहे हैं खड़े खड़े
चाचा तुम्हारे रो रहे हैं खड़े खड़े
मम्मी रानी एसी रोवे जैसे नल की धार
जाना पड़ेगा लाडो, जाना पड़ेगा ससुराल

३) नाना तुम्हारे रो रहे हैं खड़े खड़े
मामा तुम्हारे रो रहे हैं खड़े खड़े
नानी रानी एसी रोवे जैसे नल की धार
जाना पड़ेगा लाडो, जाना पड़ेगा ससुराल

(16) नल से न भीगो लाडली पोशाक भीग़ेगी (nal se na bheego ladli poshak bhigegi)



नल से न भीगो लाडली पोशाक भीग़ेगी


१) टीका मँगाया लाख का, क्लीफें हज़ार की
नथनी की कीमत क्या कहें बेटी नवाब की
नल से न भीगो लाडली पोशाक भीग़ेगी

२) हरवा मँगाया लाख का, नेकलेस हज़ार की
कुंडल की कीमत क्या कहें बेटी नवाब की
नल से न भीगो लाडली पोशाक भीग़ेगी

३) कंगना मँगाया लाख का, चूड़ी हज़ार की
मेंहदी की कीमत क्या कहें बेटी नवाब की
नल से न भीगो लाडली पोशाक भीग़ेगी

४) तगड़ी मंगाई लाख की, पेटी हज़ार की
गुच्छे की कीमत क्या कहें बेटी नवाब की
नल से न भीगो लाडली पोशाक भीग़ेगी

(17) छज्जे छज्जे बन्नी डोले, नीचे केश सुख़ाओ, रंग बरसेगो (chajje chajje banni dole, niche kesh sukhao, rang barsego)

(17)



छज्जे छज्जे बन्नी डोले, नीचे केश सुख़ाओ, रंग बरसेगो
रंग बरसे कछु अमृत बरसे और बरसे कस्तूरी, रंग बरसेगो

१) बन्नी के बाबा यो उठ बोले, लाडो मेरी केश सुख़ाओ
बन्नी के ताउ यो उठ बोले, लाडो मेरी केश सुख़ाओ
अब कैसे केश सुखाउ मेरे बाबा, चारो दल जुड़ आए
पहला दल मेरे भईया भतीजे, दूजो दल भातईया
तीजा दल साजन के लड़के, चौथा दल बरातिया
छज्जे छज्जे बन्नी डोले, नीचे केश सुख़ाओ, रंग बरसेगो