Wednesday, September 24, 2014

(4) भक्तों फूल बरसाओ, मेरी मैया जी आई है ( bhakto fool barsao, meri maiya ji aayi hai)

भक्तों फूल बरसाओ, मेरी मैया जी आई है
मेरी कैला जी आई है
कोयल मीठे बोल गाओ, भवानी कैला आई है
भवानी मैया जी आई है

१) लगी थी आस सदियों से, हुए हैं आज वो दर्शन
निभाए आज वायदे को, पधारी है माता पावन
मेरे सब कष्ट हरने को माँ नंगे पैर आई है
माँ नंगे पैर आई है
भक्तों फूल....

२) करूँ कैसे तेरी पूजा, न मन फूला समाता है
कहाँ जाउँ किधर देखु, समझ में कुछ न आता है
मुझे रंग अपने में रंगकर बढ़ाने मान आई है
बढ़ाने मान आई है
भक्तों फूल....

३) ना चाहिए मुझको धन दौलत, मैं तेरी भक्ति चाहता हूँ
मेरे सिर पर हो तेरा हाथ, ये वरदान चाहता हूँ
अधम मुझ नींच पापी का, करने उद्धार आई है
करने उद्धार आई है
भक्तों फूल....



(3) कभी फुरसत हो तो जगदम्बे निर्धन के घर भी आ जाना (kabhi fursat ho to jagdambe, nirdhan ke ghar bhi aa jana)

कभी फुरसत हो तो जगदम्बे, निर्धन के घर भी आ जाना
जो रूखा सूखा दिया हमें उसका तुम भोग लगा जाना
कभी फुरसत.....

१) न छत्र बना सका सोने का, न चुनरी घर मेरे तारों जड़ी
न लड्डू बर्फी मेवा है, माँ बस श्रद्धा है नैन बिछाए खड़ी
इस श्रद्धा की रख लो लाज हे माँ, मेरी अर्जी को न ठुकरा जाना
कभी फुरसत हो तो....

२) जिस घर के दिए में तेल नहीं, तेरी ज्योति जगाउँ मैं कैसे
मेरा खुद ही बिछौना धरती पर, तेरी चौकी सज़ाउँ मैं कैसे
जहाँ मैं बैठा हूँ वहीं बैठ के माँ, बच्चों का दिल बहला जाना
कभी फुरसत हो तो....

३) तुम भाग्य बनाने वाली हो और मैं तकदीर का मारा हूँ
हे दाती सम्भालो भिखारी को, आख़िर तेरी आँख का तारा हूँ
मैं दोषी तू निर्दोष है माँ, मेरे दोषों को तू भुला जाना
कभी फुरसत हो तो....



(2)झिलमिल सितारों का मंदिर होगा, मैया का भवन अति सुंदर होगा (jhilmil sitaro ka mandir hoga, maiya ka bhavan ati sundar hoga)

झिलमिल सितारों का मंदिर होगा
मैया का भवन अति सुंदर होगा
एसा सुंदर मंदिर मेरी मैया का होगा
झिलमिल सितारों का मंदिर होगा

१) मैया के भवन को अपने हाथों से सजाएँगे
बेला भी लगाएँगे चमेली भी लगाएँगे
फूलों से महकता मंदिर होगा
मैया का भवन अति सुंदर होगा
झिलमिल...

२) मैया के मुखड़े को अपने हाथों से सजाएँगे
बिंदिया भी लगाएँगे, कजरा भी लगाएँगे
माँग में चमकता टीका होगा
मैया का भवन अति सुंदर होगा
झिलमिल...

३) मैया के हाथों को अपने हाथों से सजाएँगे
चूड़ीयाँ भी पहनाएँगे, महंदी भी लगाएँगे
हाथों में चमकता त्रिशूल होगा
मैया का भवन अति सुंदर होगा
झिलमिल...

४) मैया के गले को अपने हाथों से सजाएँगे
हारवा भी पहनाएँगे, नेक्लेस भी पहनाएँगे
हरवे में चमकता हीरा होगा
मैया का भवन अति सुंदर होगा
झिलमिल...

५) मैया के पैरों को अपने हाथों से सजाएँगे
पायल भी पहनाएँगे, महावर भी लगाएँगे
पायल में खनकता रुनझुन होगा
मैया का भवन अति सुंदर होगा
झिलमिल...

६) मैया के अंगों को अपने हाथों से सजाएँगे
लहंगा भी पहनाएँगे, चुनरी भी ओढ़ाएँगे
लहँगे में चमकता गोटा होगा
मैया का भवन अति सुंदर होगा
झिलमिल...


(1) आए बैठे कौशल्या की गोद, राम चंद दूल्हा बने (aaye baithe koushalya ki god, ram chand dulha bane)


आए बैठे कौशल्या की गोद, राम चंद दूल्हा बने|
आए बैठे कौशल्या की गोद, राम चंद दूल्हा बने|

1) शीष बन्ने के सहरा सोहे----2

कलंगी पे नाच रहे मोर, राम चंद दूल्हा बने|

2) गल बन्ने के तोरा सोहे----2

लड़ियों पे नाच रहे मोर, राम चंद दूल्हा बने|

3) हाथ बन्ने के कंगना सोहे-----2

मेहन्दी पे नाच रहे मोर, राम चंद दूल्हा बने|

4) अंग बन्ने के जामा सोहे-----2

पटके पे नाच रहे मोर, राम चंद दूल्हा बने|

5) संग बन्ने के काबुल की घोड़ी-----2

चाबुक पे नाच रहे मोर, राम चंद दूल्हा बने|

6) संग बन्ने के जनक दुलारी-----2

जोड़ी पे नाच रहे मोर, राम चंद दूल्हा बने|

(2) देख सखी राम बने सिया के बन्ना (dekh sakhi ram bane siya ke banna)


देख सखी राम बने सिया के बन्ना
देख सखी राम बने सिया के बन्ना

1) सिर राम के मोहर विराजत
मुख फूलन का सहरा
देख सखी राम बने सिया के बन्ना

2) तिलक भाल और नयन कटीले
सुंदर सोहत कजरा
देख सखी राम बने सिया के बन्ना

3) हाथ राम के मेहन्दी सोहे
और सोहे रे कंगनवा
देख सखी राम बने सिया के बन्ना

4) टन सोहत केसरिया जामा
गल मोतियन की लाड़िया
देख सखी राम बने सिया के बन्ना

5) संग राम के घोड़ी सोहे
और सोहे चारों भइया
देख सखी राम बने सिया के बन्ना

6) आज बना है भाग्य हमारा
गाएँ सब मिल सखियाँ
देख सखी राम बने सिया के बन्ना  

(3) राम आए जनकपुर की गलियन में (ram aaye janakpur galiyan me)


राम आए जनकपुर की गलियन में
दर्शन करने को नर नारी आने लगे
राम आए जनकपुर की गलियन में

१) वो तो छज्जे पे चढ़ चढ़ के गाने लगी फूल माला लिए खुले हथियन (हाथों) मेंराम आए जनकपुर की गलियन में

२) प्रभु को अतर (इत्र) फुलौना लगाने लगेखूब खुश्बू थी उनकी कलियन(कलियों) मेंराम आए जनकपुर की गलियन में

३) दर्शन करके सखी सब महल को गयीप्रभु की मूरत समा गयी अखियन मेंराम आए जनकपुर की गलियन में

४) राजा जनक मन में सोचन लगेकैसा सुघड़ सलौना ये राम ललाराम आए जनकपुर की गलियन में

५) सारा जनकपुर एसा सज़ाजैसा चंदा बीच तारों की लड़िया पड़ीराम आए जनकपुर की गलियन में

(4) जनकपुर जगमग होवे री, जानकी ब्याहन आए राम (janakpur jagmag hove ri, janki byahan aaye ram)


जनकपुर जगमग होवे री, जानकी ब्याहन आए राम
जानकी ब्याहन आए राम, जानकी ब्याहन आए राम
जनकपुर जगमग होवे री, जानकी ब्याहन आए राम

१) काहे के चार कलश धरे हैं, कौन सिया ब्याहन आयजनकपुर कोवर (आरती) होवे री, जानकी ब्याहन आए रामजनकपुर जगमग होवे री, जानकी ब्याहन आए राम

२) चाँदी के चार कलश धरे हैं, मुतियन बंदरबारसोने के चार कलश धरे हैं, राम सिया ब्याहन आएजनकपुर नौवत (ढोल नगाड़े) बाजे री, जानकी ब्याहन आए रामजनकपुर जगमग होवे री, जानकी ब्याहन आए राम

३) दान मल दिन्हा, दहेज मल दिन्हा, दिन्हा नौलख हारसेवा करन को जानकी दी हैं, सुनियों दशरथ कुमारसगुन इनको बतलाओ जी, जानकी ब्याहन आए रामजनकपुर जगमग होवे री, जानकी ब्याहन आए राम

४) धन्य राजा जनक, धन्य सुनैना, धन्य पुरवासी लोगमंगल में ये अजब जनकपुर, राम सिय भांवर होयमगन सब लोग होवे री, जानकी ब्याहन आए रामजनकपुर जगमग होवे री, जानकी ब्याहन आए राम

(5) जनकपुर ये तुम्हे रघुवर मुबारक हो, मुबारक हो (janakpur ye tumhe raghuvar mubarak ho)


जनकपुर ये तुम्हे रघुवर मुबारक हो, मुबारक हो
घड़ी सहरे की ये रघुवर, मुबारक हो मुबारक हो

१) विवाहन राम आए है अयोध्या से जनकपुर में-२
सिया एसी दुल्हन तुमको, मुबारक हो मुबारक हो
जनकपुर ये तुम्हे रघुवर मुबारक हो, मुबारक हो

२) जनक के हौसले निकले, करें सम्धौर दशरथ से
दशरथ जनक से समधी, मुबारक हो मुबारक हो
जनकपुर ये तुम्हे रघुवर मुबारक हो, मुबारक हो

३) बलैइयाँ लेने को आई, छोटी साली बड़ी साली
तुम्हे मिलकर खुशी होना, मुबारक हो मुबारक हो
जनकपुर ये तुम्हे रघुवर मुबारक हो, मुबारक हो

४) हज़ारों बरस के अरमान, नेग के आज ही निकले
बरती को नेग का मिलना, मुबारक हो मुबारक हो
जनकपुर ये तुम्हे रघुवर मुबारक हो, मुबारक हो

(6) देखो री जनकपुर आनंद छाया है ( dekho ri janakpur anand chaya hai)


देखो री जनकपुर आनंद छाया है
सुख का सागर उमड़ता आया है
आज सिया नव साज़ कियो है
की वार रघुनंदन ब्याहन आयो है
देखो री जनकपुर आनंद छाया है


१) आज सुनैना जी फूली न समाती
की सुंदर सुघड़ जमाई पाया है
आज सभी सखियाँ बलि बलि जाए
प्रभु ने सुंदर जोड़ा बनाया है

२) आज बहुत पुलकित सिय मन में
मान भावन साजन जो पाया है
जनक राज मन सुख न समावे 
जिन्होने ये मंगल साज़ सहाया है

३) मुबारक हो सबको मनोहर जोड़ी
की राजों ने खुश होके मंगल गया है
देखो री जनकपुर आनंद छाया है
सुख का सागर उमड़ता आया है

(7) सिया सजना को देख भुलाय गयी रे ( siya sajna ko dekh bhulay gayi re)


सिया सजना को देख भुलाय गयी रे
कोटि मनोज लजावन हारे
नख सिख निरख ठगाय गयी रे

१) माथे मणि मौर तिलक श्रुति कुंडल
अलिखें चित ही चुराय गयी रे
सिया सजना को देख भुलाय गयी रे

२) खंजन नयन बदन विधु आनन
चितवन जादू चलाय गयी रे
सिया सजना को देख भुलाय गयी रे

३) दन्दिम दर्शन अधर अरुनारे
मसकन छवि मन भाय गयी रे
सिया सजना को देख भुलाय गयी रे

४) अंग अंग लसत विवाह विभुसन
शोभा द्रगन समाज़ी गयी रे
सिया सजना को देख भुलाय गयी रे

५) हम सिया संग अवधपुर जाइवे
गिरधर प्रभु पे बिकाय गयी रे
सिया सजना को देख भुलाय गयी रे