Wednesday, September 24, 2014

(8) दूल्हा बने है श्री राम दुल्हन जनक किशोरी ( dulha bane hai shri ram, dulhan janak kishori)



१) राम जी के सोहे पीला पीताम्बर
सीता जी के पीत पिछौरा, ओ दुल्हन जनक किशोरी
दूल्हा बने है श्री राम दुल्हन जनक किशोरी

२) कनक कलश धर देत भांवरी
सखियन मंगल चार करो री, ओ दुल्हन जनक किशोरी
दूल्हा बने है श्री राम दुल्हन जनक किशोरी

३) इत वशिष्ट उत सतानंद
वंश प्रशन्श करत दौ री, ओ दुल्हन जनक किशोरी
दूल्हा बने है श्री राम दुल्हन जनक किशोरी

४) इत ते अवधपुर, उत ते जनकपुर
बीच में सरयू लेत हिलौरी, ओ दुल्हन जनक किशोरी
दूल्हा बने है श्री राम दुल्हन जनक किशोरी

५) स्वर्ण खंभ के मंडप सजे हैं
दौनो की छव जैसे चंदा चकौरी, ओ दुल्हन जनक किशोरी
दूल्हा बने है श्री राम दुल्हन जनक किशोरी

६) सुर नर मुनि सब देख हर्षावे
चहूँ दिश जै जै कार भयो री, ओ दुल्हन जनक किशोरी
दूल्हा बने है श्री राम दुल्हन जनक किशोरी

(1) जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की (Janki jharokha jhanke nandini janak ki)



जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की
चार सखी आगे पीछे फूलन की माला साजे
बीच में शोभा देती नंदिनी जनक की

1) देख रघुनाथ शोभा सिया जी का मन लोभा
एक टक गड़ी जैसे पुतली कनक की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

2) एक तो है कोमल गात दूजी करे पिता से बात
छोड़ दो पिताजी प्रण धनुष तोड़ने की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

3) सिया जी की कैसी माया कोई नहीं जान पाया
शिवजी की धनुईया जैसी बालक खिलन की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

4) राम जी है भारी नील सिया अति गोरी गोरी
रामजी नगीना सिया सुंदरी कनक की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

5) दोनों की पुरानी प्रीत यह तो भई लोक रीत
हिय में समायी छवि युगल चरण की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

6) चहु दिशि धूम मची आनंद बधाई बजी
कौन सराहे छवि भैया रे लखन की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

(2) सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना (Siya JI ka baag suhana raghav andar na aana)



सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना
अंदर न आना राघव अंदर न आना
ये है बगीचा जनाना राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

1) भांति भांति के पुष्प खिले हैं-2
इनपे नज़र न लगाना, राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

2) अष्ट सखियाँ संग सियाजी विहार-2
अब हो जाओ यहाँ से रवाना राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

3) जो सखियाँ तुम्हे देखेंगी राघव-2
सिया को मारेंगी ताना राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

4) इन पुष्पों को हाथ न लगाना-2
वरना भरना पड़ेगा जुरमाना, राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

5) जो राघव तुम्हे अंदर है आना-2
तो पहनो साडी जनाना राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

Monday, September 22, 2014

(1) रंगीले रामलला की बधाई हो बधाई हो (Rangile ram lala ki badhayi ho badhayi ho)


posted by: SUMAN AGARWAL

रंगीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

1) सुहानी चैत की नवमी, सुखद मधुमास है आया
छबीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

2) गज़ब की सांवरी सूरत, लजाती कोटि कामों को
रसीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

3) मुदित है आज कौशल्या,अवध सुख सिंधु में
सुशीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

4) सुमन सुर बृन्द है बरसे,नृपति दशरथ ह्रदय हरषे
लुभीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

5) लुटावें मोतियाँ राजा,कनक मणि धेनु सब रानी 
रंगीले रामलला की बधाई हो बधाई हो

6) मुदित मन नाचते मुनिवर, बधाई गा रहे गिरधर
लाडले रामलला की बधाई हो बधाई हो

(2) प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया (prakte hai Charo bhayiya avadh me)


posted by: SUMAN AGARWAL

प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया
बाजे बधाईयां बाजे शहनाईंयां
प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया

1) गलिन गलिन में धूम मची है-2
बाज रही शहनाईयां अवध में बाजे बधाईयां
प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया

2) जगमत जगमत दिवला जलत है-2
झिलमिल होत अटरिया अवध में बाजे बधाईयां
प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया

3) मईया लुटावे हीरे मोती-2
राजा लुटावे रुपइया अवध में बाजे बधाईयां
प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया

4) झांझ मृदंग ताल ढप बाजे-2
नाचे ता ता थइया अवध में बाजे बधाईयां
प्रकटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधाईया

(3) लडडुआ बंटे देखो आज, बधाई गाओ रे (Ram janam bhayo aaj badhayi gao re)


लडडुआ बंटे देखो आज, बधाई गाओ रे
खुशियां मनाओ घर घर दीपक जलाओ
राम जन्म भयो आज, बधाई गाओ रे

१) पहली बधाई दशरथ जी सुन लो
आज बलइयां राम जी की तुम लो
दोनो हाथों से अपने मोहरे लुटाओ

२) दूसरी बधाई कौशल्या तुम मांगो 
आज राम जी की नज़र उतारो 
राई नॉन मिर्ची ओ मईया मँगाओ

३) तीसरी बधाई अयोद्या वालो को
राम जी की नगरी में रहने वालो को
सारे ही राम भक्त राम धुन गाओ

(4) मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी (Mohe de de badhayi main to nachungi)


मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी
नाचूंगी मैं तो नाचूंगी
मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी

१) राजी से दे दे नाराजी से दे दे
बनारस की साड़ी मैं तो मांगूंगी
मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी

२) राम जनम की मैया लखन जनम की
भर भर थाल मैं तो मांगूंगी
मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी

३) चांदी की दे दे या सोने की दे दे
नाक की नथइया मैं तो मांगूंगी
मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी

४) हार श्रृंगार मैया हाथ के कंगना
पाँव में पैजनिया मैं तो मांगूंगी
मोहे दे दे बधाई मैं तो नाचूंगी

(5) आज की बधाई राजा दशरथ जी के (Aaj ki badhayi raja dashrath JI ke)




posted by: SUMAN AGARWAL

आज की बधाई राजा दशरथ जी के

१) गंगा फूले यमुना फूले अति सुख पाइके
सरयू मैया ऐसे फूले राम के नहाय से
आज की बधाई राजा दशरथ जी के


२) चंपा चमेली जूही ऐसे फूले अति सुख पाइके

महलों में कौशल्या फूले अति सुख पाइके
आज की बधाई राजा दशरथ जी के


३) सूरज फूले चंदा फूले अति हर्षाय के

मोती जैसे चावल फूले राम के शीश पे लगाय के
आज की बधाई राजा दशरथ जी के


४) ऋषि मुनि महर्षि फूले अति हर्षाय के

वशिष्ट मुनि ऐसे फूले नाम रखवाय के
आज की बधाई राजा दशरथ जी के


५) ब्रम्हा फूले विष्णु फूले आनंद मनाय के

तुलसी दास ऐसे फूले राम गुण गाय के
आज की बधाई राजा दशरथ जी के 

(6) राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे (dashrath darbar angna me maliniya nache)



posted by: SUMAN AGARWAL

राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

१) अमुआ की डाली कटवाओ-२ 
बांधो बांधो बंदरवाल अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

२) सोने के कलश धराओ-२
मोती चौक पुराओ अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

३) पीलो तो ओढ़े कौशल्या-२
गोदी ले ले चूमे श्री राम अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

४) कैकयी सुमित्रा छवि देखे-२
मुख चूमे श्री राम अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

५) राजा दशरथ खुश होवें-२
बांटे बांटे मुहर हजार अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे

६) अरे नाचे अयोध्या नर नारी-२
और झुलावे चारों भाई अंगना मालिनिया नाचे
राजा दशरथ दरबार अंगना मालिनिया नाचे 

(7) सब देव चले महादेव चले ले ले फूलन के हार (sab dev chale mahadev chale )


posted by: SUMAN AGARWAL

सब देव चले महादेव चले
ले ले फूलन के हार रे आओ रामा की नागरिया

१) शिव शंकर ने आगे बढ़कर अपना डमरू बजाया
गन्धर्वों ने ताल मिला कर प्रभु की स्तुति गाया 
सब हरष रहे मेघ बरस रहे
अमृत की सरस फुहार रे आओ रामा की नागरिया

२) नौमि तिथि मधुमास पुनीता,शुक्ल पक्ष अभिजीत हरी प्रीता
मध्य दिवस अति शीत न धामा,सकल काल लोक विश्राम
ब्रम्हा वेद पढ़ें सुर यान चढ़ें 
फूलन की करें बौछार रे आओ रामा की नागरिया

३) जो लगन गृह वार तिथि अनुकूल वो सब आई
मनिआरे पर्वत सब महि सोलह श्रृंगार कर छायी
कल्याण मूल मिले दोउ कुल 
सरयू बढ़ गयी अपार रे आओ रामा की नागरिया