Showing posts with label ram sita vatika songs. Show all posts
Showing posts with label ram sita vatika songs. Show all posts

Wednesday, September 24, 2014

(1) जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की (Janki jharokha jhanke nandini janak ki)



जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की
चार सखी आगे पीछे फूलन की माला साजे
बीच में शोभा देती नंदिनी जनक की

1) देख रघुनाथ शोभा सिया जी का मन लोभा
एक टक गड़ी जैसे पुतली कनक की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

2) एक तो है कोमल गात दूजी करे पिता से बात
छोड़ दो पिताजी प्रण धनुष तोड़ने की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

3) सिया जी की कैसी माया कोई नहीं जान पाया
शिवजी की धनुईया जैसी बालक खिलन की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

4) राम जी है भारी नील सिया अति गोरी गोरी
रामजी नगीना सिया सुंदरी कनक की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

5) दोनों की पुरानी प्रीत यह तो भई लोक रीत
हिय में समायी छवि युगल चरण की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

6) चहु दिशि धूम मची आनंद बधाई बजी
कौन सराहे छवि भैया रे लखन की
जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की

(2) सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना (Siya JI ka baag suhana raghav andar na aana)



सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना
अंदर न आना राघव अंदर न आना
ये है बगीचा जनाना राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

1) भांति भांति के पुष्प खिले हैं-2
इनपे नज़र न लगाना, राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

2) अष्ट सखियाँ संग सियाजी विहार-2
अब हो जाओ यहाँ से रवाना राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

3) जो सखियाँ तुम्हे देखेंगी राघव-2
सिया को मारेंगी ताना राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

4) इन पुष्पों को हाथ न लगाना-2
वरना भरना पड़ेगा जुरमाना, राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

5) जो राघव तुम्हे अंदर है आना-2
तो पहनो साडी जनाना राघव अंदर न आना
सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना

Tuesday, September 16, 2014

RAM SITA VATIKA SONGS



(5) हमको लगाय गये टोना, लगाय गये टोना
      humko lagay gaye tona, koushak gour salona  click here

(4) सखी री मैं तो बगिया में देख आई राम
      sakhi ri main to bagiya me dekh aayi ram   click here

(3) कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार 
       kumar maine dekhem sundar sakhi do kumar click here 

(2)  सिया जी का बाग़ सुहाना, राघव अंदर न आना
      Siya JI ka baag suhana raghav andar na aana   click here 

(1)  जानकी झरोखा झांके नंदिनी जनक की
      Janki jharokha jhanke nandini janak ki   click here 






Friday, September 12, 2014

(4) सखी री मैं तो बगिया में देख आई राम (sakhi ri main to bagiya me dekh aayi ram)

सखी री मैं तो बगिया में देख आई राम-२

१) मोर मुकुट कर धनुष विराजत
भृकुटी ललित ललाम
सखी री मैं तो बगिया में देख आई राम-२


२) चंचल चोर चपल चहूँ  चितवत
हर  लिनेहूँ है राम
सखी री मैं तो बगिया में देख आई राम-२

३) वेग चलो निरख निज नैनन
मन हर्षित सुख धाम
सखी री मैं तो बगिया में देख आई राम-२

४) रिझत राम, सिया भई व्याकुल
देख विधाता बाम
सखी री मैं तो बगिया में देख आई राम-२

५) नृिप दशरथ घर जनम लियो है
अवध पूरी है धाम
सखी री मैं तो बगिया में देख आई राम-२

६) एक सँवरे और एक गोरे है
सांवर है सुख धाम
सखी री मैं तो बगिया में देख आई राम-२

(5) हमको लगाय गये टोना, लगाय गये टोना (humko lagay gaye tona, koushak gour salona)

हमको लगाय गये टोना, लगाय गये टोना
कौशल गौर किशोर सलौना, हमको लगाय गये टोना

१) फूलवा चुनत देखे, फूल बगिया देखे फुलबगिया
हाथों में लिए रहे दौना, लगाय गये टोना

२) राम जी को देखत, घूँघट पट डारो, घूँघट पट डारो
तनक खुलो रहो कौना, खुलो रहो कौना, लगाय गये टोना
हमको लगाय गये टोना

३) तिरछे होय के तके रघुनंदन, तके रघुनंदन
अब तो हो गया जो था होना, लगाय गये टोना
हमको लगाय गये टोना

४) श्री रघुराज कुंवर प्यारे पर, कुंवर प्यारे पर
अब तो सखी रिझो ना, लगाय गये टोना
हमको लगाय गये टोना

(3) कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार (kumar maine dekhem sundar sakhi do kumar)

कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार
कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार

१) हाथों में फूलों का दौना भी सोहे
सुंदर गले में सोहे हार, कुमार मैने देखे
कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार


२) सुंदर सलौने बांके रसीले
मोह लिए नर नारी, कुमार मैने देखे
कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार

३) मुनियों का यग्य इन्होने रचाया
दीनो की सुनते पुकार, कुमार मैने देखे
कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार

४) भक्तों के जीवन, संतों के प्यारे
सब के हैं प्राण आधार, कुमार मैने देखे
कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार

५) करुणा के सागर, दशरथ के दुलारे
सब इनसे करते हैं प्यार, कुमार मैने देखे
कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार

६) पल भर में अपने चरणों की रज से
नारी अहिल्या दी तार, कुमार मैने देखे
कुमार मैने देखे, सुंदर सखी दो कुमार