Showing posts with label van gaman. Show all posts
Showing posts with label van gaman. Show all posts

Friday, September 12, 2014

घर बैठो न वन को चलो तुम सिया (Ghar baitho na van ko chalo tum siya)

घर बैठो न वन को चलो तुम सिया
घर बैठो न वन को चलो तुम सिया

१) रखा पलंग से पैर न नीचे उतार कर
वन में कही पर बैठ ही जाओगी हार कर
पछताओगि दिल में न कहना किया
घर बैठो न वन को चलो तुम सिया

२) जंगल में सब तरह की मुसीबत मिलेगी
कहो कंकड़ो की राह में तुम कैसे जा पाऑगी
दुखी होवेगा पैरों का छाला छिया
घर बैठो न वन को चलो तुम सिया

३) खाने को फल मिलेंगे वो भी कभी कभी
खाने पड़ेंगे मीठे व खट्टे तुम्हे सभी
नहीं जाएगा तुमसे वो पानी पिया
घर बैठो न वन को चलो तुम सिया

४) पत्ते बिछा के भूमि पर सोया न जाएगा
वन में डरोगी शेर से रोया न जाएगा
रैन होगी अंधेरी न होगा दिया
घर बैठो न वन को चलो तुम सिया

हम वन को चले पद वंदन है, अपयश न मनाना आँगन में (hum van ko chale vandan hai)

हम वन को चले पद वंदन है, अपयश न मनाना आँगन में
जब भरत के सिर पर ताज बँधे, तब दीप जलाना आँगन में
हम वन को चले पद वंदन है, अपयश न मनाना आँगन में

१) मेरी माँ और मांझली मैया को, छोटी माँ को कोई तकलीफ़ न हो
मेरे पुज्य पिताजी का ध्यान रहे, निज धर्म निभाना आँगन में
हम वन को चले पद वंदन है, अपयश न मनाना आँगन में

२) जब अवध में कोई पर्व पड़े, तब याद हमें भी कर लेना
मेरे भरत शत्रुघ्न भैया को गोदी में खिलाना आँगन में
हम वन को चले पद वंदन है, अपयश न मनाना आँगन में

३) ननिहाल से लौट के आए भरत, हमारा आशीष माता कह देना
कहना की राम वन चले गये, आँसू न बहाना आँगन में
हम वन को चले पद वंदन है, अपयश न मनाना आँगन में

४) अब चौदह बरस के बाद ही माँ, जीवन होगा तो दर्शन होंगे
त्रिलोक्य वीदित है सूर्या वंश, नृिप लहू का घराना आँगन में
हम वन को चले पद वंदन है, अपयश न मनाना आँगन में

कर जोड़ कहूँ श्री मॅट सुनो, मुझे हुकुम पिता ने वन का दिया ( kar jod kahu shri maat suno)

कर जोड़ कहूँ श्री मॅट सुनो, मुझे हुकुम पिता ने वन का दिया
करे राज अवध का भ्राता भरत, मैने इसको ही स्वीकार किया
कर जोड़ कहूँ श्री मॅट सुनो, मुझे हुकुम पिता ने वन का दिया

१) रहूं चौदह बरस तप वन में करूँ, धूप और शीत सभी मैं सहुं
दर्शन मुनि जन के मैं करूँ, तभी होवे सफल मेरा जनम लिया
कर जोड़ कहूँ श्री मॅट सुनो, मुझे हुकुम पिता ने वन का दिया

२) ऋषि सेवा करूँ, मँहि ताप हरु , और आग्या पिताजी शीश धरु
फिर आ कर दर्शन तुम्हारे करूँ, ये मात कैकयि ने भला किया
कर जोड़ कहूँ श्री मॅट सुनो, मुझे हुकुम पिता ने वन का दिया

३) मत शोक करो, मन धीर धरो, मुझे आग्या दो वन जाने की
शुभ लगन अवसर जाय टला, यों कह कर शीश झुकाय दिया
कर जोड़ कहूँ श्री मॅट सुनो, मुझे हुकुम पिता ने वन का दिया