Saturday, February 17, 2018

श्रीकृष्ण की मृत्यु की कथा


एक समय, श्री कृष्णा के वंशज आपस मे ठिठोली कर रहे थे| उसी समय वहाँ एक दूर्वासा ऋषि आए| बालको को उनसे मज़ाक करने की सूझी| उनमे से एक ने अपने पेट पर कढ़ाई को बाँध लिया , और गर्भवती स्त्री का भेष बना उनके पास पहुँचा और बोला- कि उसके गर्भ मे लड़का है या लड़की?

ऋषि को क्रोध आ गया और उन्होने कहा- इसमे ना लड़का है ना लड़की| इसमे से एक मूसल निकलेगा जो तुम्हारे पूरे वंश के नाश का कारण बनेगा|

इतना सुन सभी बालक डर गये| उन्होने जल्दी से पेट से कढ़ाई को निकाला तो उसमे से मूसल निकला| उन्होने उस मूसल को पत्थर पर घिस दिया  और उससे बने बुरादे और अंत मे बचे छोटे से टुकड़े को समुद्रा के किनारे फेंक दिया|
उस बुरादे से समुद्र के पास लोहे की घांस उग गई। और जो छोटा सा लोहे का टुकड़ा था, वह एक जरा नाम के भील को मिला, उसने उसे अपने बाण के सिरे पर यह सोच कर लगा लिया कि इससे शिकार करने में आसानी होगी।

कालांतर में गांधारी के श्राप के फलस्वरूप सभी यदुवंशी आपस में कलह करते हुए उसी समुद्र के पास पहुंच गए और उन्ही लोहे की घांस से  कर एक दूसरे को मार दिया।

एक बार भगवान श्री कृष्णा एक पीपल के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे| उनके एक पैर का पंजा, दूसरे पैर के घुटने पर रखा हुआ था| उनके तलुवे मे कमल की पंखुड़ी के समान आँख का चिह्न था| उसी समय वहाँ वही भील जरा आया जो काफ़ी समय से शिकार की तलाश कर रहा था| उसने श्रीकृष्ण के तलुवे मे बनी आँख को हिरण की आँख समझ कर तीर छोड दिया| उसी तीर से श्रीकृष्ण के प्राण निकल गये|


Saturday, May 28, 2016

रानी सती दादी जी की कहानी (Story of Rani Sati Dadi)


Though veneration of Rani Sati and patronage of these temples cut across caste, regional and even religious lines, they are particularly prevalent among the merchant Marwari community, and its Agrawal sub-caste.



पौराणिक इतिहास से ग्यात होता है की महाभारत के युद्ध में चक्रव्यूह में वीर अभीमन्यु वीर गति को प्राप्त हुए थे | उस समय उत्तरा जी को भगवान श्री कृष्णा जी ने वरदान दिया था की कलयुग में तू “नारायाणी” के नाम से श्री सती दादी के रूप में विख्यात होगी और जन जन का कल्याण करेगी, सारे दुनिया में तू पूजीत होगी | उसी वरदान के स्वरूवप श्री सती दादी जी आज से लगभग 715 वर्ष पूर्व मंगलवार मंगसिर वदि नवमीं सन्न 1352 ईस्वीं 06.12.1295 को सती हुई थी |
जन्म – श्री दादी सती का जन्म संवत 1638 वि. कार्तिक शुक्ला नवमीं दिन मंगलवार रात १२ बजे के पश्चात डोकवा गाँव में हुआ था | इनके पिता का नाम  श्री गुरसामल जी था |Rani, was a seventeen-year-old girl of the Bania (Marwari) caste.

बचपन - इनका नाम नारायाणी बाई रखा गया था | ये बचपन में धार्मिक व सतियो वाले खेल खेलती थी | बड़े होने पर 
पिता ने उन्हे धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ शस्त्र शिक्षा व घुड़सवारी की शिक्षा भी दिलाई थी | बचपन से ही इनमे दैविक शक्तियाँ नज़र आती थी, जिससे गाँव के लोग आश्चर्य चकित थे |

विवाह – नारायाणी बाई का विवाह हिस्सर राज्य के  श्री ज़ालीराम जी के पुत्र तनधन दास जी के साथ मंगसिर शुक्ला नवमीं सन्न 1352 मंगलवार को बहुत ही धूम धाम से हुआ था |

तनधन जी का इतिहास – इनका जन्म हिस्सार के  ज़ालीराम जी के घर पर हुआ था | इनकी माता का नाम शारदा देवी था | छोटे भाई का नाम कमलाराम व बहिन का नाम स्याना था | ज़ालीराम जी हिस्सार में दीवान थे | वहाँ के नॉवब के पुत्र और तनधन दास जी में मित्रता थी परंतु समय व संस्कार की बात है, तनधन दास जी की घोड़ी शहज़ादे को भा गयी | घोड़ी पाने की ज़िद से दोनो में दुश्मनी 
बन गयी | घोड़ी छीनने के प्रयत्न में शहज़ादा मारा गया | इसी हादसे से घबरा कर दीवान जी रातो रत परिवार सहित हिस्सर से झुनझुनु की ओर चल दिए | हिस्सर सेना की ताक़त झुनझुनु सेना से टक्कर लेने की नही थी | दोनो शाहो में शत्रुता होने के कारण ये लोग झुनझुनु में बस गये |

मुकलावा – मुकलावे के लिए ब्राह्मण के द्वारा दीवान साहब के पास निमंत्रण भेजा गया | निमंत्रण स्वीकार होने पर तनधन दास जी राणा के साथ कुछ सैनिको सहित मुकलावे के लिए “महम” पहुँचे | मंगसिर कृष्णा नवमीं सन्न 1352 मंगलवार प्रातः शुभ बेला में नारायाणी बाई विदा हुई |
परंतु होने को कुछ और ही मंजूर था | इधर नवाब घात लगाकर बै ा था | मुकलावे की बात सुनकर सारी पहाड़ी को घेर लिया | “देवसर” की पहाड़ी के पास पहुँचते ही सैनिको ने हमला कर दिया | तनधन दास जी ने वीरता से डटकर हिस्सारी फ़ौजो का सामना किया | विधाता का लेख देखिए पीछे से एक सैनिक ने धोके से वार कर दिया, तनधन जी वीरगति को प्राप्त हुए |

नई नवेली दुल्हन ने डोली से जब यह सब देखा तो वह वीरांगना नारायाणी चंडी का रूप धारण कर सारे दुश्मनो का सफ़ाया कर दिया | झडचन का भी एक ही वार में ख़ात्मा कर दिया | लाशो से ज़मीन को पाट दिया | सारी भूमि रक्त रंजीत हो गयी | बची हुई फौज भाग खड़ी हुई | इसे देख राणा जी की तंद्रा जगी, वे आकर माँ नाराराणी से प्रार्थना करने लगे, तब माता ने शांत होकर शस्त्रों का त्याग किया |
फिर राणा जी को बुला कर उनसे कहा – मैं सती होउंगी तुम जल्दी से चीता तय्यार करने के लिए लकड़ी लाओ | चीता बनने में देर हुई और सूर्या छिपने लगा तो उन्होने सत् के बल से सूर्या को ढलने से रोक दिया | अपने पति का शव लेकर चीता पर बै  गई | चुड़े से अग्नि प्रकट हुई और सती पति लोक चली गयी | चीता धू धू जलने लगी | देवताओं ने गदन से सुमन वृष्टि की |

वरदान – तत्पश्चात चीता में से देवी रूप में सती प्रकट हुई और मधुर वाणी में राणा जी से बोली, मेरी चीता की भस्म को घोड़ी पर रख कर ले जाना, जहाँ ये घोड़ी रुक जाएगी वही मेरा स्थान होगा | मैं उसी जगह से जन-जन का कल्याण करूँगी | ऐसा सुन कर राणा बहुत रुदन करने लगा | तब माँ ने उन्हे आशीर्वाद दिया की मेरे नाम से पहले तुम्हारा नाम आएगा “रानी सती” नाम इसी कारण से प्रसीध हुआ | घोड़ी झुनझुनु गाँव में आकर रुक गयी | भस्म को भी वहीं पघराकर राणा ने घर में जाकर सारा वृतांत सुनाया | ये सब सुनकर माता पिता भाई बहिन सभी शोकाकुल हो गये | आज्ञनुसार भस्म की जगह पर एक सुंदर मंदिर का निर्माण कराया | आज वही मंदिर एक बहुत बड़ा पुण्य स्थल है, जहाँ बै ी माँ “रानी सती दादी जी” अपने बच्चो पर अपनी असीम अनुकंपा बरसा रही है | अपनी दया दृष्टि से सभी को हर्षा रही है |

हे माँ मुझको एसा घर दो, जिसमे तुम्हारा मंदिर हो (Hey maa mujhko esa ghar do, jisme tumhara mandir ho)









हे माँ मुझको एसा घर दो, जिसमे तुम्हारा मंदिर हो
ज्योति जले दिन रैन तुम्हारी, तुम मंदिर के अंदर हो

हे माँ    हे माँ     माँ
इक कमरा हो जिसमे तुम्हारा, आसन माता सजा रहे,
हर पल हर क्षण भक्तो का वहां आना जान लगा रहे।
छोटे बड़े का माँ उस घर में एक समान ही आदर हो,
ज्योत जले दिन रैन तुम्हारी, तुम मंदिर के अन्दर हो॥

हे माँ    हे माँ     हे माँ
इस घर से कोई भी खाली कभी सवाली जाए ना,
चैन ना पाऊं तब तक दाती जब तक चैन वो पाए ना।
मुझको दो वरदान दया का, तुम तो दया का सागर हो,
ज्योत जले दिन रैन तुम्हारी, तुम मंदिर के अन्दर हो॥

हे माँ मुझको एसा घर दो, जिसमे तुम्हारा मंदिर हो
ज्योति जले दिन रैन तुम्हारी, तुम मंदिर के अंदर हो




Saturday, May 7, 2016

PRC Collections ( PR's Cute Collections )


  • Straight Kurtis & Anakali
  • Tops & Short Kurties
  • Leggings
  • Dupatta
  • Patiyalla
  • Saries
  • Inner Wear
  • Metal Bangles
  • Metal Earrings & Studs
  • Quilling Earrings & Studs
  • Terracotta Earrings
  • Resham Thread Bangles
  • Bindi & Nail Paints
  • Silver Anklets & Toe Rings
  • Cosmetics
  • AmWay Products
  • Long & Short Capri pants
  • Hot Pant
  • Night Wear
  • Shrugs


To Order:
Email on:
pcscollections2015@gmail.com






Tuesday, September 8, 2015

जगत मे जिसका जगत पिता रखवाला रे-२
उसे मारने वाला हमने जाग मे नहीं निहारा रे
जगत मे जिसका जगत पिता रखवाला रे

१) एक बहेलिया अपने घर से ले तीर कमान चला भाई
पक्षिन का वध करने के लिए एक जंगल में पहुँचा जाई-२
थे एक पेड़ पर बैठे दो पक्षिन को देखा भाई
थी एक बिचारी कबूतरी और एक कबूतर था भाई-२
आनंद में बैठे थे दौनो थी किसी बात की परवाह ना
फिर एक शिकारी बेदर्दी का अपने मन में हर्षाना-२
झट तीर निकाला तरकश से दे ध्यान ज़रा सुनते जाना
जालिम ने देर करी न ज़रा
तानन लगा निशाना अधर्मी वो नीच हत्यारा रे

२) अब और सुनो सज्जन आगे कैसी विचित्र हरी की माया
नीचे ये ताने तीर खड़ा उपर एक और गजब ढाया-२
उस बाज भयंकर को देखो जो आसमान में मंडराया
चौतरफ़ा नज़र घुमाई ज़रा कुछ खाने को उसका मन चाहा-२
बस उसी पेड़ पर नज़र पड़ी वो बाज प्रसन्न हुआ भाई
अंबर में चक्कर काट रहा वो पक्षी बाज ता बलकारी-२
दौनो पक्षिन को देख लिया हुआ दिल से डोर फिकर भाई
थी घड़ी मे अब तो हे भैया बस झपट्टा मारने की तैयारी-२
उन मासूम लहू का अब तो हो ओ ओ ओ ओ...
उन मासूम लहू का अब तो ईश्वर ही रखवाला रे
जगत मे जिसका जगत पिता रखवाला रे..

३) ये देख कर कबूतर और कबुतरि दौनो का धीरज टूट गया
यू कहने लगी नर से मादा, अब बलम विधाता रूठ गया-२
बस आज हमारे और तुमरे जीवन का डोर टूट गया
बस इसी पेड़ के उपर हम दौनो का भंडा फूट गया-२
ये नीच शिकारी है तैयार धरती पर ताने तीर खड़ा
उपर ये चक्कर काट रहा 

झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे (jhula jhulo ri radhe rani bulane tera shyam aaya re)


झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे
श्याम आया, श्याम आया, श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे

१) सावन की बरसे है रिमझिम बदरिया-२
रिमझिम बदरिया, हाँ रिमझिम बदरिया
सावन की बरसे है रिमझिम बदरिया
तेरी चुनरिया भिगोने ओ राधे तेरा श्याम आया रे
श्याम आया, श्याम आया, श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे

२) रेशम की डोरी है चाँदी का झूला-२
चाँदी का झूला, हाँ चाँदी का झूला
झूले पे तुझको बैठाने, ओ राधे तेरा श्याम आया रे
श्याम आया, श्याम आया, श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे

३) कान्हा के हाथों मे साजे मुरलिया-२
साजे मुरलिया, हाँ साजे मुरलिया
मुरली की तां सुनाने ओ राधे तेरा श्याम आया रे
श्याम आया, श्याम आया, श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे

४) हँस के बुलाए तेरा प्रियतम ओ साजन-२
प्रियतम ओ साजन, हाँ प्रियतम ओ साजन
मधुवन मे रास रचाने, ओ राधे तेरा श्याम आया रे
श्याम आया, श्याम आया, श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे

Monday, September 7, 2015

meethi meethi mere samvre ki ( मीठी मीठी मेरे साँवरे की मुरली बाजे )

मीठी मीठी मेरे साँवरे की मुरली बाजे, मुरली बाजे
हो के श्याम की दीवानी राधे रानी नाचे|

१) छोटो सो कन्हेया मेरो बाँसुरी बजावे
यमुना किनारे देखो रास रचावे
पकड़ी राधे जी की बइयां देखो घूमर घाले, घूमर घाले
हो के श्याम की दीवानी राधे रानी नाचे|

२) छम छम बाजे देखो राधे जी की पैजनियाँ
नाचे रे कन्हेया मेरो छोड़ के मूरलिया
राधे संग नैन लड़ावे नाचे सागे सागे, नाचे सागे सागे
हो के श्याम की दीवानी राधे रानी नाचे|

Video Link: https://www.youtube.com/watch?v=BY01rrHG03A

Friday, June 12, 2015

एसो रास रचयो बृंदावन में है रही पायल की झंकार (eso raas racho brindavan me, ho rahi payal ki jhankaar)

एसो रास रचयो बृंदावन में
है रही पायल की झंकार||
एसो रास...

१) घुंघरू खूब छमछ्म बाजे,
बजते बिदुवा बहुतै बाजे,
रवा कौंधनी केहु बाजे,
अंग अंग में गहना बाजे, चुरियन की झंकार|
एसो रास...

२) बाजे भाँति भाँति के बाजे,
झांझ पखावज दुन्दुभि बाजे,
सारंगी और महुवर बाजे,
बंसी बाजे मधुर मधुर बाजे बीना के तार|
एसो रास...

३) राधा मौहन दे गलबैयाँ,
नाचे संग संग ले फिरकईयाँ,
चाल चले शीतल सुखदैयाँ,
जामा पटका ल़हेंगा फरिया करे सनन सनकार|
एसो रास...

तर्ज: इकली घेरी वन में   

एक दिन वो भोले भंडारी बन करके बृजनारी (ek din wo bhole bhandari, ban kar ke brijnari)



एक दिन वो भोले भंडारी बन करके बृजनारी, गोकुल मे आ गये हो|
पार्वती भी मना के हारी ना माने त्रिपुरारी, गोकुल मे आ गये हो||

१) पार्वती से बोले, मैं भी चलूँगा "तेरे संग में"-२
राधा संग श्याम नाचे, मैं भी चलूँगा "तेरे संग में"-२
रास रचेगा ब्रिज में भारी, मुझे दिखाओ प्यारी, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

२) ओ मेरे भोले स्वामी, कैसे ले जाउ "मेरे साथ में"-२
मोहन के सिवा वहाँ, कोई पुरुष ना "जावे रास में"-२
हसीं करेंगी ब्रिज की नारी, मानो बात हमारी, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

३) एसा बना दो मुझे, कोई ना जाने "इस राज को"-२
मैं हूँ सहेली तेरी, एसा बताना "ब्रिजराज को"-२
बना के जुड़ा, पहन के साड़ी, चाल चले मतवाली, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

४) हस कर सती ने कहा, बलिहारी जाऊं "इस रूप पे"-२
एक दिन तुम्हारे लिए, आए मुरारी "इस रूप में"-२
मोहनी रूप बनाया मुरारी, अब है तुम्हारी बारी, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

५) देखा मोहन ने वहाँ, समझ गये वो, "सारी बात रे"-२
एसी बजाई बंसी, सुध बुध भूल गये "भोलेनात रे"-२
सर से खिसक गयी सब साड़ी, मुस्काये गिरधारी, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

६) दीन दयालु तेरा, तब से गोपेश्वर "हुआ नाम रे"-२
ओ भोले बाबा तेरा, बृंदावँ में "बना  धाम रे"-२
ताराचंद कहे त्रिपुरारी, राखियो लाज हमारी, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

Tarj: Milo na tum to hum ghabraye . मिलो ना तुम तो हम घबराएँ

Friday, April 24, 2015

hasya kavita (बफे की दावत ) poem



आप माने या न माने,
हमारे लिए सबसे बड़ी आफत,
बफे की दावत !!

एक बार हमको भी जाना पड़ा बारात में,
बीवी बच्चे भी थे साथ में,
सभी के सभी बाहर से शो-पीस, अन्दर से रूखे थे,
मगर क्या करें भाई साहब, सुबह से भूखे थे!!

जैसे ही खाने का संदेशा आया हॉल में,
भगदड़ सी मच गयी पांडाल में,
सभी एक के ऊपर एक बरसने लगे,
जिसने झपट लिया सो झपट लिया,
बाकी खड़े-खड़े तरसने लगे!!

१) एक आदमी हाथ में प्लेट लिए, इधर से उधर चक्कर लगा रहा था,
खाना लेना तो दूर उसे देख भी नहीं पा रहा था!!

२) दूसरा अपनी प्लेट में चावल की तश्तरी झाड लाया था,
मगर उस भी ज्यादा तो अपना कुर्ता फाड़ लाया था!!

३) तीसरी एक महिला थी, जो ताड़ के  वृक्ष के  समान तनी थी ,
उसकी आधी साड़ी पनीर की सब्जी में सनी थी,
उसे धो रही थी,
पड़ोसन की पहन के आई थी इसीलिए रो रही थी!!

४) चौथा बेचारा गरीब था, लाचार था,
इसलिए कपडे उतार कर पहले से ही तैयार था!!

५) पांचवा एक पहलवान था, अकेले ही सारे झटके झेल रहा था,
भीड़ में घुसने से पहले, दण्ड पेल रहा था!!

६) छटा इन हरकतों से बेहद परेशान था,
इसलिए उसका बीवी बच्चों से ज्यादा, प्लेट पे ध्यान था!!

७) सातवा तो कल्पना में ही खा रहा था!!
प्लेट दुसरे की देख रहा था, मुंह अपना चला रहा था!!

८) आठवे का तो मालिक ही रब था,
 प्लेट उसके हाथ में थी, मगर हलवा गायब था!!

९) नवा भी कुछ अजीब हरकतें कर रहा था,
खाना खाने की बजाय जेबों में भर रहा था!!

१०) दंसवा स्वयं लड़की का बाप था,
जिसके आधे प्राण कंठ में अड़े थे,
 घराती सारे जीम रहे थे,
 बाराती  सड़को पे खड़े थे!!

 देखते हुए ये हालत,
हम अपनी पत्नी से बोले ..
डियर लौट चलें सही सलामत !!

बस फिर क्या था ..

इस बात पर पत्नी बिगड़ गयी,
बोली किस कमबख्त के पल्ले पड़ गयी,
इस से अच्छा तो किसी पहलवान से शादी रचाती,
तो कम से कम भूखी तो न मारी जाती,
पर इस से शादी रचा कर तो आज तक अपने मन को कचोट रही हूँ,
ज़िन्दगी में पहली बार किसी दावत से बिना कुछ खाए लौट रही हूँ !!