Saturday, May 28, 2016

हे माँ मुझको एसा घर दो, जिसमे तुम्हारा मंदिर हो (Hey maa mujhko esa ghar do, jisme tumhara mandir ho)









हे माँ मुझको एसा घर दो, जिसमे तुम्हारा मंदिर हो
ज्योति जले दिन रैन तुम्हारी, तुम मंदिर के अंदर हो

हे माँ    हे माँ     माँ
इक कमरा हो जिसमे तुम्हारा, आसन माता सजा रहे,
हर पल हर क्षण भक्तो का वहां आना जान लगा रहे।
छोटे बड़े का माँ उस घर में एक समान ही आदर हो,
ज्योत जले दिन रैन तुम्हारी, तुम मंदिर के अन्दर हो॥

हे माँ    हे माँ     हे माँ
इस घर से कोई भी खाली कभी सवाली जाए ना,
चैन ना पाऊं तब तक दाती जब तक चैन वो पाए ना।
मुझको दो वरदान दया का, तुम तो दया का सागर हो,
ज्योत जले दिन रैन तुम्हारी, तुम मंदिर के अन्दर हो॥

हे माँ मुझको एसा घर दो, जिसमे तुम्हारा मंदिर हो
ज्योति जले दिन रैन तुम्हारी, तुम मंदिर के अंदर हो




Saturday, May 7, 2016

PRC Collections ( PR's Cute Collections )


  • Straight Kurtis & Anakali
  • Tops & Short Kurties
  • Leggings
  • Dupatta
  • Patiyalla
  • Saries
  • Inner Wear
  • Metal Bangles
  • Metal Earrings & Studs
  • Quilling Earrings & Studs
  • Terracotta Earrings
  • Resham Thread Bangles
  • Bindi & Nail Paints
  • Silver Anklets & Toe Rings
  • Cosmetics
  • AmWay Products
  • Long & Short Capri pants
  • Hot Pant
  • Night Wear
  • Shrugs


To Order:
Email on:
pcscollections2015@gmail.com






Tuesday, September 8, 2015

जगत मे जिसका जगत पिता रखवाला रे-२
उसे मारने वाला हमने जाग मे नहीं निहारा रे
जगत मे जिसका जगत पिता रखवाला रे

१) एक बहेलिया अपने घर से ले तीर कमान चला भाई
पक्षिन का वध करने के लिए एक जंगल में पहुँचा जाई-२
थे एक पेड़ पर बैठे दो पक्षिन को देखा भाई
थी एक बिचारी कबूतरी और एक कबूतर था भाई-२
आनंद में बैठे थे दौनो थी किसी बात की परवाह ना
फिर एक शिकारी बेदर्दी का अपने मन में हर्षाना-२
झट तीर निकाला तरकश से दे ध्यान ज़रा सुनते जाना
जालिम ने देर करी न ज़रा
तानन लगा निशाना अधर्मी वो नीच हत्यारा रे

२) अब और सुनो सज्जन आगे कैसी विचित्र हरी की माया
नीचे ये ताने तीर खड़ा उपर एक और गजब ढाया-२
उस बाज भयंकर को देखो जो आसमान में मंडराया
चौतरफ़ा नज़र घुमाई ज़रा कुछ खाने को उसका मन चाहा-२
बस उसी पेड़ पर नज़र पड़ी वो बाज प्रसन्न हुआ भाई
अंबर में चक्कर काट रहा वो पक्षी बाज ता बलकारी-२
दौनो पक्षिन को देख लिया हुआ दिल से डोर फिकर भाई
थी घड़ी मे अब तो हे भैया बस झपट्टा मारने की तैयारी-२
उन मासूम लहू का अब तो हो ओ ओ ओ ओ...
उन मासूम लहू का अब तो ईश्वर ही रखवाला रे
जगत मे जिसका जगत पिता रखवाला रे..

३) ये देख कर कबूतर और कबुतरि दौनो का धीरज टूट गया
यू कहने लगी नर से मादा, अब बलम विधाता रूठ गया-२
बस आज हमारे और तुमरे जीवन का डोर टूट गया
बस इसी पेड़ के उपर हम दौनो का भंडा फूट गया-२
ये नीच शिकारी है तैयार धरती पर ताने तीर खड़ा
उपर ये चक्कर काट रहा 

झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे (jhula jhulo ri radhe rani bulane tera shyam aaya re)


झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे
श्याम आया, श्याम आया, श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे

१) सावन की बरसे है रिमझिम बदरिया-२
रिमझिम बदरिया, हाँ रिमझिम बदरिया
सावन की बरसे है रिमझिम बदरिया
तेरी चुनरिया भिगोने ओ राधे तेरा श्याम आया रे
श्याम आया, श्याम आया, श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे

२) रेशम की डोरी है चाँदी का झूला-२
चाँदी का झूला, हाँ चाँदी का झूला
झूले पे तुझको बैठाने, ओ राधे तेरा श्याम आया रे
श्याम आया, श्याम आया, श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे

३) कान्हा के हाथों मे साजे मुरलिया-२
साजे मुरलिया, हाँ साजे मुरलिया
मुरली की तां सुनाने ओ राधे तेरा श्याम आया रे
श्याम आया, श्याम आया, श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे

४) हँस के बुलाए तेरा प्रियतम ओ साजन-२
प्रियतम ओ साजन, हाँ प्रियतम ओ साजन
मधुवन मे रास रचाने, ओ राधे तेरा श्याम आया रे
श्याम आया, श्याम आया, श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी, बुलाने तेरा श्याम आया रे

Monday, September 7, 2015

meethi meethi mere samvre ki ( मीठी मीठी मेरे साँवरे की मुरली बाजे )

मीठी मीठी मेरे साँवरे की मुरली बाजे, मुरली बाजे
हो के श्याम की दीवानी राधे रानी नाचे|

१) छोटो सो कन्हेया मेरो बाँसुरी बजावे
यमुना किनारे देखो रास रचावे
पकड़ी राधे जी की बइयां देखो घूमर घाले, घूमर घाले
हो के श्याम की दीवानी राधे रानी नाचे|

२) छम छम बाजे देखो राधे जी की पैजनियाँ
नाचे रे कन्हेया मेरो छोड़ के मूरलिया
राधे संग नैन लड़ावे नाचे सागे सागे, नाचे सागे सागे
हो के श्याम की दीवानी राधे रानी नाचे|

Video Link: https://www.youtube.com/watch?v=BY01rrHG03A

Friday, June 12, 2015

एसो रास रचयो बृंदावन में है रही पायल की झंकार (eso raas racho brindavan me, ho rahi payal ki jhankaar)

एसो रास रचयो बृंदावन में
है रही पायल की झंकार||
एसो रास...

१) घुंघरू खूब छमछ्म बाजे,
बजते बिदुवा बहुतै बाजे,
रवा कौंधनी केहु बाजे,
अंग अंग में गहना बाजे, चुरियन की झंकार|
एसो रास...

२) बाजे भाँति भाँति के बाजे,
झांझ पखावज दुन्दुभि बाजे,
सारंगी और महुवर बाजे,
बंसी बाजे मधुर मधुर बाजे बीना के तार|
एसो रास...

३) राधा मौहन दे गलबैयाँ,
नाचे संग संग ले फिरकईयाँ,
चाल चले शीतल सुखदैयाँ,
जामा पटका ल़हेंगा फरिया करे सनन सनकार|
एसो रास...

तर्ज: इकली घेरी वन में   

एक दिन वो भोले भंडारी बन करके बृजनारी (ek din wo bhole bhandari, ban kar ke brijnari)



एक दिन वो भोले भंडारी बन करके बृजनारी, गोकुल मे आ गये हो|
पार्वती भी मना के हारी ना माने त्रिपुरारी, गोकुल मे आ गये हो||

१) पार्वती से बोले, मैं भी चलूँगा "तेरे संग में"-२
राधा संग श्याम नाचे, मैं भी चलूँगा "तेरे संग में"-२
रास रचेगा ब्रिज में भारी, मुझे दिखाओ प्यारी, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

२) ओ मेरे भोले स्वामी, कैसे ले जाउ "मेरे साथ में"-२
मोहन के सिवा वहाँ, कोई पुरुष ना "जावे रास में"-२
हसीं करेंगी ब्रिज की नारी, मानो बात हमारी, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

३) एसा बना दो मुझे, कोई ना जाने "इस राज को"-२
मैं हूँ सहेली तेरी, एसा बताना "ब्रिजराज को"-२
बना के जुड़ा, पहन के साड़ी, चाल चले मतवाली, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

४) हस कर सती ने कहा, बलिहारी जाऊं "इस रूप पे"-२
एक दिन तुम्हारे लिए, आए मुरारी "इस रूप में"-२
मोहनी रूप बनाया मुरारी, अब है तुम्हारी बारी, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

५) देखा मोहन ने वहाँ, समझ गये वो, "सारी बात रे"-२
एसी बजाई बंसी, सुध बुध भूल गये "भोलेनात रे"-२
सर से खिसक गयी सब साड़ी, मुस्काये गिरधारी, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

६) दीन दयालु तेरा, तब से गोपेश्वर "हुआ नाम रे"-२
ओ भोले बाबा तेरा, बृंदावँ में "बना  धाम रे"-२
ताराचंद कहे त्रिपुरारी, राखियो लाज हमारी, गोकुल मे आ गये हो|
एक दिन वो....

Tarj: Milo na tum to hum ghabraye . मिलो ना तुम तो हम घबराएँ

Friday, April 24, 2015

hasya kavita (बफे की दावत ) poem



आप माने या न माने,
हमारे लिए सबसे बड़ी आफत,
बफे की दावत !!

एक बार हमको भी जाना पड़ा बारात में,
बीवी बच्चे भी थे साथ में,
सभी के सभी बाहर से शो-पीस, अन्दर से रूखे थे,
मगर क्या करें भाई साहब, सुबह से भूखे थे!!

जैसे ही खाने का संदेशा आया हॉल में,
भगदड़ सी मच गयी पांडाल में,
सभी एक के ऊपर एक बरसने लगे,
जिसने झपट लिया सो झपट लिया,
बाकी खड़े-खड़े तरसने लगे!!

१) एक आदमी हाथ में प्लेट लिए, इधर से उधर चक्कर लगा रहा था,
खाना लेना तो दूर उसे देख भी नहीं पा रहा था!!

२) दूसरा अपनी प्लेट में चावल की तश्तरी झाड लाया था,
मगर उस भी ज्यादा तो अपना कुर्ता फाड़ लाया था!!

३) तीसरी एक महिला थी, जो ताड़ के  वृक्ष के  समान तनी थी ,
उसकी आधी साड़ी पनीर की सब्जी में सनी थी,
उसे धो रही थी,
पड़ोसन की पहन के आई थी इसीलिए रो रही थी!!

४) चौथा बेचारा गरीब था, लाचार था,
इसलिए कपडे उतार कर पहले से ही तैयार था!!

५) पांचवा एक पहलवान था, अकेले ही सारे झटके झेल रहा था,
भीड़ में घुसने से पहले, दण्ड पेल रहा था!!

६) छटा इन हरकतों से बेहद परेशान था,
इसलिए उसका बीवी बच्चों से ज्यादा, प्लेट पे ध्यान था!!

७) सातवा तो कल्पना में ही खा रहा था!!
प्लेट दुसरे की देख रहा था, मुंह अपना चला रहा था!!

८) आठवे का तो मालिक ही रब था,
 प्लेट उसके हाथ में थी, मगर हलवा गायब था!!

९) नवा भी कुछ अजीब हरकतें कर रहा था,
खाना खाने की बजाय जेबों में भर रहा था!!

१०) दंसवा स्वयं लड़की का बाप था,
जिसके आधे प्राण कंठ में अड़े थे,
 घराती सारे जीम रहे थे,
 बाराती  सड़को पे खड़े थे!!

 देखते हुए ये हालत,
हम अपनी पत्नी से बोले ..
डियर लौट चलें सही सलामत !!

बस फिर क्या था ..

इस बात पर पत्नी बिगड़ गयी,
बोली किस कमबख्त के पल्ले पड़ गयी,
इस से अच्छा तो किसी पहलवान से शादी रचाती,
तो कम से कम भूखी तो न मारी जाती,
पर इस से शादी रचा कर तो आज तक अपने मन को कचोट रही हूँ,
ज़िन्दगी में पहली बार किसी दावत से बिना कुछ खाए लौट रही हूँ !!

Wednesday, April 15, 2015

प्रमुख व्रतों और त्यौहारों पर बनाये जाने वाले चित्र

रक्षाबंधन


नवरात्रे ( दुर्गा पूजन )

विजया दशमी ( दशहरा )



अहोई अष्टमी

दीपावली

देवोत्थान एकादशी


होलिका पर्व ( होली)


गोवर्धन पूजा

Tuesday, April 7, 2015

peanut Chikki or groundnut Gajak




Ingredients:
1.) Groundnut or peanut- 250 grms
2.) Sugar- 250 gems
3.) Ghee- 2 tbs

Recipie:
1.) Dry fry the peanuts and remove its cover.
2.) Clean a part of kitchen platform, apply ghee on it in arround 12*12 inches area.
3.) Take the sugar in a pan, melt it on gas. Keep stirring till it melts completely.
4.) Slow the gas, add peanuts to it, mix well. Switched of the gas.
5.) Spread the mixture on platform, you can use belan (rolling pin)  to make thin chikki.
6.) Cut with knife (make marks with knife)before it became cold.
7.) Let it be cold for 10 min, break the pieces.
8.) Chikki is ready to eat.